Wrestlers Protest: 'निश्चित रूप से समाधान निकलेगा', पहलवानों के धरने पर पहली बार बोले राजनाथ सिंह
Wrestlers Protest News: बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान आया है। सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से उसका समाधान निकलेगा। मामले की जांच चल रही है।

Rajnath Singh On Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 मई को रेसलर्स के साथ हुई बदसलूकी के बाद पूरे देश में महिला पहलवानों के प्रदर्शन का मुद्दा गर्माया हुआ है। मंगलवार को अपने मेडल गंगा में बहाने के लिए हरिद्वार पहुंचे पहलवानों को समझाइश के बाद लौटा दिया गया।
वहीं अब इस मामले में रक्षा मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह की पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है। आजमगढ़ में रक्षा मंत्री ने पहलवानों के प्रदर्शन पर बयान देते हुए कहा कि निश्चित रूप से उसका समाधान निकलेगा। मामले की जांच चल रही है।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर क्या बोले?
पहलवानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप (पहलवान) जांच पूरी होने दें। आपको सुप्रीम कोर्ट, पुलिस और खेल विभाग पर विश्वास तो करना पड़ेगा। हम भी चाहते हैं कि खिलाड़ियों ने जो बात उठाई है, उसकी निष्पक्ष जांच हो और जांच के बाद उचित कार्रवाई हो।
पहलवानों पर बृजभूषण सिंह का ताजा बयान
कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने बुधवार को यूपी के बाराबंकी में कहा, "मैंने कहा था कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी मैं उसी बात पर कायम हूं। 4 महीने हो गए वो मेरी फांसी चाहते हैं, लेकिन सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है तो वो (पहलवान) अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं। मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृजभूषण को फांसी नहीं मिलेगी। अगर तुम्हारे पास सबूत है तो न्यायलय को दो और न्यायालय मुझे फांसी देगा तो मुझे वो स्वीकार है।
वर्ल्ड रेसलिंग तक पहुंचा मामला
इससे पहले मंगलवार को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने पहलवानों के विरोध पर कड़ा बयान जारी कर पहलवानों के हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की। UWW ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर 45 दिनों के भीतर WFI के चुनाव नहीं होते हैं तो भारत को निलंबित कर दिया जाएगा।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अब तक की जांच के परिणामों की कमी पर अपनी निराशा व्यक्त की और अधिकारियों से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications