रक्षा मंत्रालय ने सेना में आंतरिक सुधार का लिया फैसला, 57,000 सैनिक होंगे प्रभावित
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सेना में आंतरिक सुधार लेने का फैसला लिया है। इस सुधार के चलते करीब 57,000 सैनिकों की पुन:तैनाती की जाएगी। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि मंत्रालय ने मिलिट्री फार्म जैसी कई यूनिटों को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही कई विभागों को पुन: व्यवस्थित किया जाएगा।

दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने सेना में आंतरिक सुधार करने की शेकटकर कमिटी की सिफारिशों का मान लिया है। मंत्रालय ने कमिटी की 99 में 65 सिफारिशों का मानने का फैसला किया है। इस कमिटी ने सेना का राजस्व कम करने के लिए सेना में आतंरिक सुधार करने का सुझाव दिया था। बता दें कि इस कमिटी का गठन मनोहर पर्रिकर के कार्यकाल के दौरान हुआ था।
सेना के कई विभाग जैसे ऑर्डिनेंस, सिग्नल्स और इंजीनियरिंग विभागों को पुनः व्यवस्थित किया जाएगा। साथ ही कुछ विभागों को बंद भी किया जाएगा। बता दें कि रक्षा मंत्रालय के कुल बजट का केवल 20 प्रतिशत ही नए हथियारों को खरीदने में खर्च होता है बाकि का ज्यादातर हिस्सा सेना के रखरखाव पर खर्च होता है। ऐसे में शेकटकर कमिटी सेना में आतंरिक सुधार की वकालत की जिससे सेना के रखरखाव का खर्च कम हो सके और उस हिस्से को जवानों के ट्रेनिंग देने और हथियार खरीदने में निवेश किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications