आर्मी वेटरन की विकलांगता पेंशन पर Defence Ministry का जवाब, क्या 2019 के मामलों पर दोबारा विचार होगा? जानिए
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के बीच आर्मी वेटरन की विकलांगता पेंशन पर Defence Ministry का जवाब सामने आया है। सरकार ने बताया है कि क्या 2019 के मामलों पर दोबारा विचार होगा?
सरकार ने कहा, एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि आर्मी वेटरन की पेंशन के बारे में रक्षा मंत्रालय (MoD) ने पुराने वापस लिए गए मामलों को फिर से खोल दिया है, ऐसी खबर चलाई गई।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आर्मी वेटरन की पेंशन पर दोबारा विचार करने की खबरें भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है। MoD ने विकलांगता पेंशन मामलों में कोई अपील दायर नहीं की है।
सरकार ने कहा, अपील 2019 की शुरुआत में वापस ले ली गई थी। रक्षा मंत्रालय सरकारी मुकदमेबाजी नीति के अनुसार, सरकारी नीति और सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए मुद्दों के आधार पर निचली अदालतों/न्यायाधिकरणों के आदेशों को स्वीकार करता है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, लंबे समय पहले तय किए गए मामलों में ट्रिब्यूनल के आदेश भी संबंधित व्यक्ति के लिए लागू किए गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय के नवीनतम फैसलों को ध्यान में रखते हुए पेंशनभोगियों के मामले में सरकार आगे की कार्रवाई कर रही है।
सरकारी बयान में कहा गया, जहां मेडिकल बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि चोट/विकलांगता के कारण हुई है। यानी सैनिकों को सैन्य सेवा के कारण विकलांग नहीं होना पड़ा और उनकी चोट Neither Attributable Nor Aggravated (NANA) है, केवल उन मामलों में दोबारा विचार हो रहा है।
सरकार के वरिष्ठ कानून अधिकारियों की सलाह से रक्षा मंत्रालय अपील पर आगे की कार्रवाई कर रहा है। रक्षा मंत्रालय सैनिकों और आर्मी वेटरन को सैन्य सेवा के दौरान लगी चोट/विकलांगता के मामले के प्रति संवेदनशील है।
सरकार ने कहा कि रक्षा मंत्रालय दृढ़ता से हमारे बहादुर सैनिकों के साथ खड़ा है और सरकार की नीतियों के अनुसार उनके लिए सर्वोत्तम कार्य करने का प्रयास करता है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications