भारत-चीन सीमा विवाद के बीच एक अहम सम्मेलन में भाग लेने कल रूस जाएंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्‍ली। भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को रूस के मॉस्को के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह का ये दौरा तीन दिन का होगा, जहां पर उन्हें शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेना है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। रक्षा मंत्री का कार्यालय ने कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मॉस्को के लिए रवाना होंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।"

Recommended Video

    Indian Army ने Pangong Lake इलाके में Chinese Army को कैसे दिया चकमा? | वनइंडिया हिंदी
    rajnath

    आपको बता दें कि इससे पहले भी जब चीन के साथ गलवान घाटी में विवाद हुआ था, तब भी राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर गए थे। तब राजनाथ सिंह रूस की विक्ट्री डे परेड के 75 साल पूरे होने पर जश्न में शामिल हुए थे। बीते दिनों रूस के रक्षा मंत्री सर्गी ने भी मॉस्को में जारी एक प्रदर्शनी के दौरान भारतीय पवेलियन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह राजनाथ सिंह के साथ होने वाली मुलाकात के लिए इंतजार कर रहे हैं।

    इस साल रूस के पास ही BRICS और SCO की बैठक करवाने का अधिकार है। यही कारण है कि रूस के अलग-अलग हिस्सों में ये बैठकें हो रही हैं। राजनाथ सिंह के दौरे के बाद रूस में दस सितंबर को SCO की एक और बैठक होनी है, जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे। यहां पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से इस रूस की तरफ से न्योता मिलने की बात कही गई है, हालांकि एस जयशंकर के दौरे को लेकर कुछ पुष्टि नहीं हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+