अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्‍पर और राजनाथ सिंह के बीच वार्ता टली

नई दिल्‍ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने अमेरिकी समकक्ष मार्क एस्‍पर से फोन पर बात करने वाले थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो आज दोनों के बीच वार्ता नहीं होगी और इसे आगे के लिए टाल दिया गया है। इस बातचीत को क्‍यों आज टाला गया है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। भारत और चीन के बीच जारी टकराव के दौरान ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने अमेरिकी समकक्ष मार्क एस्‍पर से टेलीफोन पर बात करने वाले थे। माना जा रहा था कि दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर जारी तनावपूर्ण हालातों पर चर्चा हो सकती है।

esper-rajnath-singh

सोमवार को CDS से मिले रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार के चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह और आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद थे। यह मीटिंग ऐसे समय में हुई थी जब गलवान घाटी से चीनी जवानों ने पीछे न हटने का मन बना लिया है। हाल ही में रक्षा मंत्री रूस के दौरे से लौटे हैं और यहां पर उन्‍होंने मॉस्‍को में आयोजित विक्‍ट्री डे परेड में बतौर अतिथि हिस्‍सा लिया था। राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। रूस ने भारत को जल्‍द हथियारों की डिलीवरी पर रजामंदी दी है।

आज होगी टकराव खत्‍म करने पर एक और मीटिंग

भारत और चीन के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं और इस टकराव को खत्‍म करने के लिए आज फिर भारत और चीन के बीच कोर कमांडर वार्ता होगी। भारत और चीन के बीच तनाव को खत्‍म करने के लिए लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर यह ऐसी तीसरी मीटिंग है। आपको बता दें कि इंडियन आर्मी और पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के बीच टकराव हिंसक हो गया था। इस हिंसक टकराव में भारतीय सेना के 20 सैनिक शहीद हो गए थे जिसमें 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल संतोष बाबू भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+