LAC के पास राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा, जवानों संग मनाएंगे दशहरा, देखें तस्वीरें

दार्जिलिंग। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरे के शुभ पर्व पर आज एलएसी के पास नाथुला दर्रे पर सैनिकों के साथ शस्त्र पूजन किया है, राजनाथ सिंह की शस्त्रों की पूजा करती हुए तस्वीरों को रक्षामंत्री कार्यालय के Twitter अकाउंट पर शेयर किया गया है, जो कि इस वक्त वायरल हो रही हैं, आज रक्षा मंत्री जवानों संग ही दशहरे का पर्व मनाएंगे, मालूम हो कि पिछले साल राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान की डिलीवरी के दौरान शस्त्र पूजा की थी।

Recommended Video

    Rajnath Singh ने Sukna War Memorial पर अर्पित की श्रद्धांजलि, शस्त्र पूजा भी की | वनइंडिया हिंदी
    LAC के पास राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा, देखें तस्वीरें

    इससे पहले राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग में सुकना युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, मालूम हो कि चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री का यह दौरा बेहद ही महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह शनिवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा पर दार्जिलिंग के लिए रवाना हुए थे, वहां आज वह फॉरवर्ड क्षेत्र का दौरा करेंगे और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे।

    LAC के पास राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा, देखें तस्वीरें

    इस बारे में जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर कहा था कि मैं पश्चिम बंगाल और सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर दार्जिलिंग जा रहा हूं, मैं अग्रिम इलाकों का दौरा करूंगा और सैनिकों के साथ मुखातिब होऊंगा। इस यात्रा के दौरान सिक्किम में एक बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से बनाई गई सड़क का भी उद्घाटन उन्होंने आज किया है।

    LAC के पास राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा, देखें तस्वीरें

    बता दें कि शनिवार को राजनाथ सिंह दार्जिलिंग पहुंचे। यहां पर उन्होंने सुकना में सेना की 33 कोर के मुख्यालय में जवानों को संबोधित करते हुआ कि भारत हमेशा अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध चाहा है, इस समय गलवान में हमारे बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी, यह राष्ट्र और और सीमाएं आपके चलते ही सुरक्षित है।

    LAC के पास राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा, देखें तस्वीरें

    भारत हमेशा अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध चाहा, हमने हमेशा इसको लेकर प्रयास किए लेकिन हमारी ओर आंख उठाने वालों को हम करारा जवाब देना भी जानते हैं, हमारे जवानों ने हमारी सीमाओं, अखंडता और सार्वभौमिकता की रक्षा की खातिर समय-समय पर कुर्बानी दी है, देश अपनी वीर सपूतों को कभी भी भूल नहीं सकता है और मातृभूमि की ओर नापाक नजर रखने वालों को हम कभी नहीं छोड़ेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+