रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भर भारत, राजनाथ बोले- 384 स्टार्टअप्स में किया गया 4500 करोड़ का निवेश
Defence Minister Rajnath Singh On Startup: बेंगलुरु। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप को लेकर मंत्रालय की योजनाओं पर बड़ा बयान दिया है। बेंगलुरु में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा "हमारी सरकार पूरी तरह इस बात को लेकर सचेत है कि रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में नई एंट्री करने वाले स्टार्टअप्स क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त जोर लगाने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए हमें निजी उद्योग के साथ इस साझेदारी को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।"
Recommended Video

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु में आयोजित स्टार्ट अप मंथन 2021 में शामिल होने कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह ने बताया कि रक्षा इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज (DISC) में 1200 से अधिक स्टार्टअप और इनोवेटर्स ने हिस्सा लिया है। DISC चैलेंज में इसके अलावा 30 तकनीकी क्षेत्रों में 60 से अधिक स्टार्ट-अप भी शामिल हैं।
"स्टार्टअप इंडिया तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित था - सरलीकरण और हैंडहोल्डिंग, फंडिंग और प्रोत्साहन और उद्योग-अकादमिक भागीदारी।"
राजनाथ सिंह ने रक्षा निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा "भारत की सामरिक स्वायत्तता को बनाए रखने के लिए रक्षा उपकरणों के निर्माण में आत्मनिर्भरता एक महत्वपूर्ण कारक है। iDEX पहल हमारे देश में निर्मित सबसे प्रभावी और अच्छी तरह से क्रियान्वित रक्षा स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी प्रणालियों में से एक है।"
रक्षामंत्री ने आगे कहा "फंड स्कीम के जरिए 384 स्टार्टअप्स में 4500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। हमारी अर्थव्यवस्था जल्द ही स्टार्टअप्स से संचालित होने वाली है।"
रक्षामंत्री ने कहा कि "भारत की रक्षा औद्योगिक पहल में दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों की साझेदारी को आमंत्रित करने और सुविधा देने के लिए बड़ी संख्या में पहल की गई हैं। अगस्त 2020 में FDI को 49% से 74% तक बढ़ाने का उद्येश्य तक किया गया था।"












Click it and Unblock the Notifications