रक्षा मंत्री पार्रिकर ने कहा इंटरनेट को बेहतरी से प्रयोग कर रहा आईएसआईएस
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर नेआईएसआईएस, इंटरनेट और आने वाले समय में साइबर वॉर के बारे में काफी बातें कहीं हैं। उन्होंने सोमवार को देश को इनफॉर्मेशन ब्लैकआउट को लेकर चेताया है। साथ ही साइबर हमलों से देश को बचाने के लिए क्षमताएं बढ़ाने की भी बात कही।

पार्रिकर ने यहां पर खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यह संगठन अपने इरादे को आगे बढाने के लिए इंटरनेट प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग करने वालों में से एक है।
पार्रिकर के मुताबिक आईएसआईएस को मालूम है कैसे टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर वह युवाओं को कैसे संगठन के लिए आकर्षित कर सकता है।
पार्रिकर एक सम्मेलन में मौजूद थे जहां पर उन्होंने यह बातें कहीं। पार्रिकर के मुताबिक एक राष्ट्र के रूप में जिस दुनिया से हम रूबरू हो रहे हैं उसमें अस्थिरता बढ़ती जा रही है।
इसे रोकने के लिए एक प्रभावशाली सैन्य ताकत की जरूरत होगी। हमें सैन्य अवधारणा के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकी और प्रणाली विकसित करने की जरूरत है। सम्मेलन का आयोजन भारतीय सेना की सिग्नल कोर और सीआईआई ने किया था।
इंटरनेट प्रौद्योगिकी के समुचित उपयोग पर जोर रक्षा मंत्री ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी को एक अहम भूमिका निभानी है, क्योंकि भविष्य में युद्ध शायद साइबर युद्ध हों।
पार्रिकर के मुताबिक जमीनी सेनाओं को नहीं बदला जा सकता। आखिरकार परंपरागत सेनाओं को हटाया नहीं जा सकता लेकिन उन्हें ऐसे इक्विपमेंट्स से लैस किया जा सकता है जो उन्हें सुनियोजित तरीके से लड़ने के लिए सभी जानकारियां मुहैया कराएं।












Click it and Unblock the Notifications