हाईटेक हथियारों से लैस होगी भारतीय सेना, 7965 करोड़ के प्रोजेक्ट को रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
नई दिल्ली, 2 नवम्बर। भारतीय सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए रक्षा मंत्रालय ने आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों को खरीदने के लिए 7965 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें हिंदुस्तान एयोरनॉटिक्स से 12 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर की खरीद भी शामिल है।

इस खरीद प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में मंजूरी दी गई। मंत्रालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक आज जिन बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है उसमें 12 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर, शॉर्ट रेंज हुन माउंट, लिंक्स गन फायर कंट्रोल सिस्टम और डोनियर एयरक्रॉफ्ट का मिड लाइफ अपग्रेड शामिल है।
भारत में निर्मित होंगे सैन्य उपकरण
इस प्रोजेक्ट में मेड इन इंडिया के तहत भारत में डिजाइन, विकसित और निर्मित उपकरणों को शामिल किया जाएगा। 12 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से खरीदा जाएगा।
नेवी के लिए लिंक्स यू2 गनफायल कंट्रोल सिस्टम की खरीद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से की जाएगी जो नौसेना के युद्धपोतों की ट्रैकिंग और मारक क्षमता को बढ़ाएगा।
डीएसी ने मंगलवार को समुद्री टोही और तटीय निगरानी की नौसैनिक क्षमता बढ़ाने के लिए "डोर्नियर विमान के मिड लाइफ अपग्रेशन को भी मंजूरी दी है। इस अपग्रेडेशन का काम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेट करेगी।
आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन देने के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा निर्मित उन्नत सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) में तोपों को शामिल करने के साथ ही नौसैनिक तोपों की वैश्विक खरीद का मामला बंद कर दिया गया है। इन एसआरजीएम को भारतीय युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। ये निर्देशित युद्ध सामग्री और रेंज एक्सटेंशन का उपयोग करके तेजी से युद्धाभ्यास लक्ष्यों को हासिल करने की विशिष्ट क्षमता प्रदान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications