Deepotsav 2024: रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, सरयू घाट पर VVIP सुरक्षा, बिना पास कैसे होगा दीपोत्सव का दीदार?
Deepotsav 2024: अयोध्या में इस बार 6 दिन तक मनाया जाने वाला दीपोत्सव कई मायनों में अहम है। पूरी राम नगरी को दुल्हन की तहत सजाया गया है। इस भव्य सजावट और आयोजन को हर कोई देखना चाहता है। मीडिया ने पूरी अयोध्या में डेरा डाला है, कई चैनल राम की पैड़ी पर हो रहे दीपोत्सव के ग्रांड इवेंट को कवर कर रहे हैं। दीपोत्सव को टेलिविजन के माध्यम से लाइव दिखाया जा रहा है।
अयोध्या में कई जगहों पर कला एवं संस्कृति विभाग ने भी दीपोत्सव को लाइव दिखाने की व्यवस्था की है। इनके बावजूद अयोध्या नहीं दूसरे जिलों और राज्यों के लोग उत्सव के साक्षी बनने पहुंचे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि बिना पास के दीपोत्सव समेत अन्य कार्यक्रमों तक आम जन की पहुंच कैसे हो सकेगी, इसके लिए प्रशासन ने क्या शेड्यूल दिया है।

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम जारी है। राम की पैड़ी पर विशेष व्यवस्था की गई है। वॉलंटियर्स अपनी- अपनी यूनिट्स में तैनात हैं। अयोध्या पहुंचने वाले पर्यटक रामकथा पार्क में भगवान राम के स्वागत, सरयू आरती, दीपोत्सव, लेजर शो समेत सभी कार्यक्रमों में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि इस बीच वीवीआई दौरे, सीएम के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा भी कड़ी है। मुख्यमंत्री मौजूदगी के दौरान कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा के चलते बिना पास प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन कार्यक्रम के शुरुआत सीएम के निकलने के बाद स्थल को पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा।
कार्यक्रम में जाने के लिए रोकटोक नहीं
सरयू आरती और रामकथा पार्क में भगवान राम स्वागत प्रतीक स्वरूप कार्यक्रम, दीपोत्स समेत सभी कार्यक्रमों को देखने के लिए व्यापक प्रबंध के साथ आम जन के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि वीवीआई सुरक्षा प्रोटोकॉल के नियमों का पालन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थलों से सीएम के निकलने के साथ आमजन के लिए स्थल को खोला जा रहा है।
अयोध्या में 20 जगहों पर एलईडी वॉल
शहर में 20 जगहों पर एलईडी वॉल और एलईडी वैन की व्यवस्था कराई जा रही है. इनमें अयोध्या कोतवाली, हनुमानगढ़ी, वाल्मीकि भवन, पोस्ट ऑफिस, तुलसी स्मारक भवन, कार सेवकपुरम, मीडिया सेंटर, टेढ़ी बाजार चौराहा, रेलवे स्टेशन, विद्या कुंड, साकेत पेट्रोल पंप, दीनबन्धु नेत्रालय कार्यशाला, हनुमान गुफा के पास एलईडी वॉल लग चुकी हैं।
इसके अलावा बस स्टैंड, सहादतगंज, नाका, देवकाली बाइपास, साकेत, उदया सहित अन्य स्थानों पर एलईडी वैन को खड़ा किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा इस पूरे महा आयोजन के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है। नगर के कोने-कोने में होने वाले दीपोत्सव की आभा दिखाने के लिए एलईडी वॉल और एलईडी वैन लगवाई जा रही है. इसके अलावा मीडिया को कवरेज के लिए सेंटर स्थापित है।












Click it and Unblock the Notifications