दीपिका पादुकोण की मूंछ वाली तस्वीर वायरल, नए साल पर फैंस को ऐसे किया विश

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इंटरनेट पर अपनी अनोखी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को हैरान कर देती हैं। कभी वह वैकेशन की तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी अपने बचपन की। नई साल के मौके पर दीपिका ने अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं जो अब काफी वायरल हो रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में दीपिका की मूंछें भी दिख रही हैं।

फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन की तस्वीर

फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन की तस्वीर

ये तस्वीर अभिनेत्री के स्कूल में हुए किसी फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन की है। वह मूंछों के साथ सफेद रंग के कुर्ता पजामा में नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का शॉल भी पहना हुआ है। चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट है और बाल बंधे हुए हैं। तस्वीर के साथ दीपिका ने फैंस को नए साल की बधाई दी है।

फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी

इससे पहले भी दीपिका ने अपने स्कूल के दिनों की कई तस्वीरें शेयर की थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी मुख्य भूमिका में हैं।

लक्ष्मी अग्रवाल की असल जिंदगी की कहानी

ये फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका एक ऐसी एसिड सर्वाइवर लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो न्याय के लिए लड़ती है। फिल्म का ट्रेलर और कुछ पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। 'छपाक' के अलावा वो रणवीर सिंह के साथ '83' में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+