पार्किंग स्‍पेस के लिए दीपिका पादुकोण ने दी हाउसिंग सोसायटी के मेंबर्स को धमकी

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण विवादों में फंस गई हैं। मुंबई की पाली हिल हाउसिंग सोसायटी के सदस्‍यों का कहना है कि पार्किंग की जगह को लेकर हुए विवाद में दीपिका पादुकोण ने उन लोगों पर केस करने की धमकी दी थी। आपको बता दें कि दीपिका पहले पाली हिल सोसायटी में रहती थीं लेकिन साल 2011 में वो अपने प्रभादेवी आवास पर शिफ्ट हो गईं।

पार्किंग स्‍पेस के लिए दीपिका पादुकोण ने दी हाउसिंग सोसायटी के मेंबर्स को धमकी

अंग्रेजी अखबार द मिरर में प्रकाशित खबर के मुताबिक दीपिका किस तर‍ह पार्किंग स्‍पेस को लेकर पाली हिल के सोसायटी सदस्‍यों से भिड़ गई थीं। उन लोगों ने बताया कि पार्किंग स्‍पेस को लॉटरी सिस्‍टम के जरिए अलॉट किया गया था। सोसायटी की तरफ से उस स्‍पेस को यह दलील देते हुए किसी और रेजिडेंट को दे दिया गया कि दीपिका का यहां अधिग्रहण खत्‍म हो गया है क्‍योंकि उनका फ्लैट 8 महीने से खाली है।

दीपिका को है नियम से परेशानी

पाली हिल सोसायटी के रेजिडेंट असोसिएशन के सेक्रटरी मधु पोपलई के मुताबिक लॉटरी सिस्‍टम से पार्किंग अलॉट करने का नियम 25 साल पहले स्‍थापित किया गया था। उन्‍होंने कहा कि नियम सबके लिए एक समान है और दीपिका को नियम पालन करने में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दीपिका ने मैनेजिंग कमिटी पर केस करने की धमकी दी। पोपलई ने आगे कहा, 'दीपिका के यहां किराएदार के लिए 8 महीनों से जगह खाली थी जिसे सिर्फ तीन लोगों के लिए ही आरक्षित किया जा सकता है। लॉटरी के बाद इसे दूसरे रेजिडेंट को दे दिया गया।'

कुछ लोगों का कहना है- दीपिका को परेशान किया जा रहा

सोसायटी के ही एक रेजिडेंट ने बताया कि बिल्डिंग मैनेजमेंट कई साल से दीपिका को परेशान कर रहा है क्योंकि वह सिलेब्रिटी हैं। कुछ मेंबर्स ने बिना नोटिस के मुख्य पार्किंग स्थल को हटा दिया जो 10 साल से दीपिका का था। जब वह दूसरे दिन पाली हिल पहुंची और अपनी कार पार्क करनी चाही तो वह सारी चीजें जानकर हैरान रह गईं क्योंकि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्होंने इस बारे में जिम्मेदारों से बात की तो उन्हें बताया गया कि अगर वह हमेशा व्यस्त है और ट्रैवल कर रही हैं तो मैनेजमेंट कुछ नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+