दीपिका पादुकोण के साथ कभी डेटिंग करने वाले निहार ने भी किया शादी का ऐलान
अगर कहा जाए कि बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ शादियां हो रही हैं, तो कुछ गलत नहीं होगा। इस साल सोनम कपूर-आनंद आहूजा और नेहा धूपिया-अगंद बेदी पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं इस महीने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस भी सात फेरे ले लेंगे।
नई दिल्ली। अगर कहा जाए कि बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ शादियां हो रही हैं, तो कुछ गलत नहीं होगा। इस साल सोनम कपूर-आनंद आहूजा और नेहा धूपिया-अगंद बेदी पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं इस महीने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस भी सात फेरे ले लेंगे। अब खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने भी शादी का ऐलान कर दिया है। जी हां! दीपिका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
शादी करने जा रहे हैं दीपिका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड
दीपिका पादुकोण के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या भी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। पिंकविला के अनुसार निहार अगले साल फरवरी में अपनी गर्लफ्रेंड और सिंगर नीति मोहन से शादी करेंगे। निहार और नीति पिछले चार सालों से रिलेशनशिप में हैं और अब वो इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं। एक सूत्र के अनुसार दोनों अगले साल फरवरी में मुंबई में शादी में बंधेंगे।
आखिर सुष्मिता सेन किसके साथ बोल्ड अंदाज में कर रही हैं वर्कआउट, कहीं ये वो तो नहीं?
सिंगर नीति मोहन से फरवरी में करेंगे शादी
शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे, वहीं इंडस्ट्री के लिए एक अलग रिसेप्शन रखा जाएगा। नीति और निहार दोनों ही अभी अपने कामों में बिजी हैं। निहार कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जो अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर अपनी शादी की तैयारियों में जुटेंगे।
दीपिका-रणवीर की शादी की तैयारियां भी शुरू
निहार की एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका की बात करें तो वो 14-15 नवंबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। कहा जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। दीपिका के घर में तो शादी की तैयारियां शुरू भी हो गई हैं। शुक्रवार उनके घर में नंदी पूजा रखी गई जिसमें दीपिका के करीबी दोस्त शामिल हुए।
इटली के इस आलीशान विला में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, तस्वीरें देख खुली रह जाएंगी आंखें