दीपिका ने किया खुलासा, मेरे दोस्त मुझे इसलिए नाइट आउट के लिए बुलाते थे

मुंबई। शादी के बाद से ही बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पदुकोण और एक्‍टर रणवीर सिंह सुर्खियों में हैं। हो भी क्‍यों ना? दोनों ने एक के बाद एक जबरदस्‍त हिट फिल्‍में दी हैं और इन दोनों की जोड़ी सबको पसंद भी है। दीपिका अब जल्‍द ही अपनी अगली फिल्‍म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। हाल ही में उनको लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया था और वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थीं। यहां पर बात करते हुए दीपिका ने अपनी कई ख्‍वाहिशें बताईं। इतना ही नहीं उन्‍होंने पति रणवीर सिंह के भी कई राज खोले। तो आइए जानते हैं दीपिका के 'मन की बात' को।

पसंद है राजनीति, इस मंत्री पद के लिए हैं क्रेजी

पसंद है राजनीति, इस मंत्री पद के लिए हैं क्रेजी

अवॉर्ड फंक्शन में बात करते हुए दीपिका ने पॉलिटिक्स में जाने से जुड़ी एक इच्छा जताई। दीपिका ने कहा कि उन्हें अगर मौका मिला तो वो स्वच्छ भारत मंत्री पद लेना चाहेंगी। इसकी वजह पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो सफाई को लेकर बहुत जागरूक हैं। जिस वजह से उन्हें ये पद ही मिलना चाहिए। लेकिन इस वक्त दीपिका का पॉलिटिक्स में जाने का कोई प्लान नहीं है क्योंकि दीपिका बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म 'छपाक' जोकि एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है उसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ उनके अपोजिट विक्रांत मैसी भी फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले दीपिका 2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' नजर आई थीं। इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी। फिल्म में उन्होंने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था।

दोस्‍त नाइट आउट के लिए फ्लैट पर बुलाते थे

दोस्‍त नाइट आउट के लिए फ्लैट पर बुलाते थे

दीपिका पादुकोण ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया और बताया कि जब मैं छोटी थी तो सभी मुझे अपने फ्लैट पर नाइट आउट के लिए बुलाते थे और मुझे लगता था कि मैं बहुत फेमस हूं.. लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि वो मुझे केवल इसलिए बुलाते थे ताकि मैं उनके बेडरूम और अलमारी को साफ कर सकूं। मैं जब भी घर पर होती हूं तो सफाई करती रहती हूं।

रणवीर सिंह के बारे में खोले कई राज, जानिए क्‍या-क्‍या

रणवीर सिंह के बारे में खोले कई राज, जानिए क्‍या-क्‍या

इस अवार्ड शो में होस्‍ट ने दीपिका से रणवीर सिंह के बारे में कई सवाल पूछे। दीपिका ने सबका खुलकर जवाब दिया। दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा कि उनके पति यानि कि रणवीर सिंह उनसे अधिक समय लेते हैं तैयार होने में। यही नहीं वह नहाने में भी दीपिका से अधिक समय लेते हैं। दीपिका ने तो यहां तक कह दिया कि वह बिस्तर पर सोने के लिए आने में भी काफी वक्त लगाते हैं। इसके बाद जब ऑडियंस में बैठे लोग हंसने लगे तो दीपिका ने कहा कि मैंने कहा कि वह बिस्तर पर सोने में वक्त लगाते हैं।

कभी-कभी रणवीर की टी-शर्ट पहन लेती हैं दीपिका

कभी-कभी रणवीर की टी-शर्ट पहन लेती हैं दीपिका

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी बीते साल नवंबर में इटली में हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और जब भी मौका मिलता है, दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। दीपिका ने स्वीकारा है कि वह रणवीर सिंह की टी शर्ट वगैरह उनके वार्डरॉब से लेकर कभी-कभी पहन लेती हैं और उन्हें इस काम में बहुत ही अधिक मजा आता है। यही नहीं रणवीर ने बताया है कि दीपिका उनके लिए सबसे स्वादिष्ट रसम और चावल पकाती हैं और उन्हें उसे खाकर बहुत मजा आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+