दीपिका पादुकोण को ट्रोलर्स ने दी गाली, एक्ट्रेस ने स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा- 'वाह तुम्हारे परिवार को...'

दीपिका पादुकोण को ट्रोलर्स ने दी गंदी गाली, एक्ट्रेस ने स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा- 'वाह तुम्हारे परिवार को...'

Deepika Padukone Reacts On Troll (Bollywood News) बॉलीवुड सेलेब्रिटी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। खासकर एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर ज्यादा होती हैं। सोशल मीडिया पर सिलेब्स को ट्रोल करना अब जैसे आम बात हो गई है, यही वजह से है कि ज्यादा सेलेब्स इसे नजरअंदाज कर देते हैं। पर हर बार ऐसा हो ये जरूरी नहीं है। दीपिका पादुकोण ने ऐसा ही करते हुए एक ट्रोल करने वाले को सबक सिखाया है। हाल ही में दीपिका को एक ट्रोल करने वाले ने गंदे मैसेज भेजें और गाली दी। जिसका दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट लगाया और जवाब दिया।

दीपिका ने लिखा, 'वाह तुम्हारे परिवार को गर्व होगा...'

दीपिका ने लिखा, 'वाह तुम्हारे परिवार को गर्व होगा...'

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साहिल शाह नाम के एक शख्स के मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा किया। साहिल नाम के सोशल मीडिया यूजर ने दीपिका को डीएम में गालियां लिखकर भेजी थीं। जिसका स्क्रीनशॉट लगाकर दीपिका ने लिखा,''वाह, तुम्हारे परिवार और तुम्हारे दोस्तों को तुम पर काफी गर्व होगा।''

वायरल हुआ दीपिका पादुकोण का स्क्रीनशॉट

वायरल हुआ दीपिका पादुकोण का स्क्रीनशॉट

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर करने के कुछ घंटे बाद उसे डिलीट भी कर दिया था लेकिन उससे पहले दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर किया स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। साहिल शाह नाम के एक शख्स के मैसेज से पता चल रहा है उन्होंने दीपिका को बिना कुछ बोले गाली लिखी है।

नए साल पर दीपिका ने डिलीट किए सारे इंस्टा पोस्ट

नए साल पर दीपिका ने डिलीट किए सारे इंस्टा पोस्ट

दीपिका पादुकोण ने बीते साल के आखिर में अपने सारे इंस्टाग्राम पर अबतक के सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। नए साल 2021 में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी नई शुरुआत की थी। दीपिका ने ना सिर्फ इंस्टाग्राम बल्कि फेसबुक और ट्विटर से भी ऐसा किया था। हालांकि दीपिका पादुकोण ने ऐसा क्यों किया था, इसके पीछे की कोई वजह सामने नहीं आई है।

दीपिका पादुकोण अब अपने इंस्टाग्राम पर कई दिनों से अपने कुकिंग और बेकिंग वीडियोज शेयर कर रही हैं। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 53 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ करने वाली हैं फिल्म

दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ करने वाली हैं फिल्म

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो एक्ट्रेस को आखिरी बार मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में देखा गया था। जिसमें दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई थी। दीपिका की अपकमिंग फिल्म ऋतिक रोशन के साथ आने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फाइटर नामक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही दीपिका प्रभास के साथ भी एक फिल्म में काम करने वाली हैं। वहीं दीपिका फिल्म '83' में भी दिखेंगी, इस फिल्म में दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ काम करेंगी। फिल्म '83' में रणवीर सिंह भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+