#DeepVeer की तस्वीरों के लिए तरसीं स्मृति ईरानी, इंतजार में शेयर की फोटो
बाकी सेलेब्रिटी वेडिंग्स की तरह दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि बुधवार शाम कुछ तस्वीरें फैन अकाउंट्स ने शेयर कीं, लेकिन उसमें कपल नजर नहीं आ रहा था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गया। बाकी सेलेब्रिटी वेडिंग्स की तरह दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि बुधवार शाम कुछ तस्वीरें फैन अकाउंट्स ने शेयर कीं, लेकिन उसमें कपल नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में फैंस अपने चहेते कपल को देखने के लिए बेताब हैं और सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी #DeepVeer की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रही हैं।

स्मृति ईरानी को भी है तस्वीरों का इंतजार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी बाकी देश की तरह दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेसब्री फैंस के साथ शेयर की। ईरानी ने मजाकिया अंदाज में कंकाल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप दीपिका-रणवीर की शादी का इंतजार ज्यादा समय तक करते हैं।' उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की फैंस ने खूब तारीफ की है।
View this post on Instagram#when you have waited for #deepveer #wedding #pics for too longgggg 🤦♀️
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
एक भी तस्वीर अभी तक नहीं आई सामने
वैसे सिर्फ ईरानी ही नहीं, बल्कि फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका-रणवीर के दोस्त भी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। कपल के करीबी दोस्त माने जाने वाले करण जौहर ने ट्वीट कर कहा कि वो भी पूरे देश की तरह दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। दीपिका-रणवीर की अभी तक एक भी साफ तस्वीर मीडिया में सामने नहीं आई है।

शादी में शाहरुख खान और ये लोग होंगे शामिल
दीपिका-रणवीर इटली के खूबसूरत लेक कोमो में 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। ये कपल 15 नवंबर को एक बार फिर शादी करेगा। दीपिका-रणवीर ने बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की थी, वहीं गुरुवार को शादी सिंधी रीति-रिवाज से होगी। कहा जा रहा है कि गुरुवार सुबह शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान लेक कोमो पहुंच सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications