एक-दूजे का हाथ थामे बेंगलुरु रिसेप्शन के लिए रवाना हुए दीपवीर, इस लुक में आए नजर, देखें तस्वीरें

Recommended Video

    Deepika Padukone & Ranveer Singh leave for Bangalore Reception; Spotted at Mumbai Airport |FilmiBeat

    मुंबई। न्यूली मैरिड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में ग्रैंड वेडिंग के बाद अब अपने पहले रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं, मंगलवार सुबह दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, आपको बता दें कि 21 नवंबर को बेंगलुरु में इनका रिसेप्शन होना है, जो कि दीपिका की फैमिली यानी की प्रकाश पादुकोण की ओर से रखा गया है, इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में भी दोनों सितारों की रिसेप्शन पार्टी होगी जो कि रणवीर सिंह के मम्मी-पापा की ओर से रखी गई है।

    बेंगलुरु रिसेप्शन के लिए रवाना हुए दीपवीर

    बेंगलुरु रिसेप्शन के लिए रवाना हुए दीपवीर

    दोनों ही मुंबई एयरपोर्ट पर काफी ग्रेसफूल लुक में नजर आए, दीपिका और रणवीर दोनों ने व्हाईट अटायर कैरी किया था। दीपिका का सिंपल लुक काफी खूबसूरत था तो वहीं रणवीर सिंह का सफेद चूड़ीदार और प्रिटेंड जैकेट हर किसी को उनका मुरीद बना गया।

    दीपिका ने मंगलसूत्र और चूड़ा पहना हुआ था

    दीपिका ने मंगलसूत्र और चूड़ा पहना हुआ था

    दीपिका ने मंगलसूत्र और चूड़ा पहना हुआ था, साथ ही उन्होंने हैवी ईयररिंग कैरी किए हुई थी और मेसी बन बनाया हुआ था, कहना गलता ना होगा कि उनका ये लुक काफी आकर्षक था।

    रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार

    रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार

    मालूम हो कि दीपवीर 14 और 15 नवंबर को पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए, ये शादी पूरी तरह से प्राईवेट थी, जिसे मीडिया से एकदम दूर रखा गया था। दोनों की शादी की तस्वीरों के लिए उनके चाहने वालों को काफी इंतजार करना पड़ा था वैसे उनके चाहने वालों को पूरी उम्मीद है कि रिसेप्शन की तस्वीरों के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

    देखें वीडियो

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+