'छपाक' को IMDb पर सिर्फ 1 स्टार दे रहे हैं लोग, फिल्म की रेटिंग को हुआ बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के बाद से ही उनकी फिल्म छपाक सुर्खियों में है। हालांकि देश के 1500 स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद भी छपाक को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल सकी। बता दें कि दीपिका पादुकोण के जेएनयू छात्रों का सपोर्ट करने के बाद काफी बवाल हुआ था। सोशल मीडिया और कुछ राजनेताओं ने छपाक को बायकॉट करने का #BoycottChhapaak अभियान चलाया था। फिल्म के रिलीज होने के बाद भी इसका विरोध थम नहीं रहा है जिसके चलते अब IMDb पर फिल्म की रेटिंग को बड़ा नुकसान हो रहा है।

JNU जाने से फिल्म पर पड़ा असर
गौरतलब है कि जेएनयू हिंसा के बाद छात्रों से मिलने कैंपस पहुंची दीपिका पादुकोण को लेकर काफी विवाद हुआ। कई उनके सपोर्ट में आए तो कई लोगों ने दीपिका के इस फैसले को फिल्म छपाक का प्रमोशन बताया। दीपिका का विरोध करने के लिए उनकी फिल्म को निशाना बनाया गया जिसका असर अब फिल्म की कमाई और IMDb रेटिंग पर पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को IMDb पर 11000 मे से 6000 से ज्यादा वोट ऐसे मिले जिसमें ज्यादातर लोगों ने फिल्म के 1 स्टार दिया था।

IMDb पर मिली सबसे कम रेटिंग
बता दें कि यह IMDb पर यह रेटिंग सबसे कम मानी जाती है, इसका असर फिल्म की कुल रेटिंग पर भी देखने को मिला। फिल्म की रेटिंग IMDb पर 4.4 पहुंच गई है और यह लगातार गिरती ही जा रही है। ज्यादातर लोगों के 1 रेटिंग देने की वजह से इस फिल्म का ग्राफ लगातार गिरता ही जा रहा है। पहले इस फिल्म की IMDb रेटिंग 4.6 बताई जा रही थी। फिल्म की रेटिंग को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने दीपिका का समर्थन करते हुए IMDb रेटिंग पर नाराजगी जाहिर की है।

अजय देवगन की फिल्म आगे
गौरतल है कि अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' और दीपिका की 'छपाक' एक ही दिन रिलीज हुई थी लेकिन दर्शकों का प्यार अजय देवगन को ज्यादा मिलता दिखाई दे रहा है। अजय देवगन की फिल्म तानाजी को IMDb पर 8.8 रेटिंग मिली है। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि 'छपाक' जैसी शानदार फिल्म को इतनी कम रेटिंग मिलना शर्मनाक है। हालांकि इन छपाक और तानाजी की रेटिंग अभी भी लगातार बढ़ रही है।
Never underestimate the power of sad men in large numbers, rejected by women, who suddenly find an ideology that encourages hate. pic.twitter.com/da8Exiw9QP
— Agrima Joshua🇮🇳 (@Agrimonious) January 13, 2020
मेघना गुलजार ने तोड़ी चुप्पी
दीपिका पादुकोण को लेकर जारी विवाद के बीच छपाक की निर्देशक मेघना गुलजार ने एक्ट्रेस का बचाव किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फर्क करना आना चाहिए। कोई प्रोफेशनल जिंदगी या अपनी फिल्म में क्या कर रहा है और वह अपनी पर्सनल लाइफ में क्या कर रहा है, हमें दोनों बातों को अलग करके देखना चाहिए। मेघना ने आगे कहा कि लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए था कि हमने किस मुद्दे पर फिल्म बनाई थी।
यह भी पढ़ें: 'छपाक' पर पड़ा दीपिका पादुकोण के JNU जाने का असर! डायरेक्टर मेघना गुलजार ने तोड़ी चुप्पी
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?












Click it and Unblock the Notifications