'दीपिका पादुकोण के नाक-कान काटकर लाएगा, उसे 1 करोड़ का ईनाम'
नई दिल्लीः विवादों के लंबे दौर के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत गुरुवार को रिलीज हो गई, कई सिनेमाघरों में तोड़फोड़ के वीडियो सामने आए। करणी सेना लगातार फिल्म को लेकर धमकियां दे रही है। अब एक नई धमकी आई है क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह की ओर से। गजेंद्र सिंह का कहना है कि जो भी दीपिका पादुकोण के नाक-कान काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

पहले भी मिली हैं दीपिका को धमकी
बता दें, यह कोई पहला मौका नहीं है जब दीपिका पादुकोण को धमकी दी हो, इससे पहले भी दीपिका को धमकी दी जा चुकी है। क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह का कहना है कि कानपुर वासियों से इनाम के तौर पर करोड़ों रुपए की धनराशि एकत्र कर ली है।

कई जिलोे में नहीं चल पाई फिल्म
बता दें, करणी सेना के कारण यूपी के कई जिलों में फिल्म नहीं चल पाई। वहीं बिहार के मोतीहारी में करणी सेना और सर्वण सेना ने हाइवे ब्लॉक कर दिया। हालात बिगड़े तो कई सिनेमाघरों के मालिकों ने फिल्म को न दिखाने का फैसला किया।

विरोध के कारण नहीं दिखाई गई फिल्म
फिल्म के रिलीज होने पर करणी सेना ने काफी विरोध किया। इसी विरोध के चलते हरियाणा में सोनीपत के सभी सिनेमाघरों के आस-पास धारा 144 लगाई गई। वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई सिनेमाघरों के मालिकों ने हंगामे के चलते फिल्म ने चलाने का फैसला किया।

नेताओं ने की राजनीति
वहीं इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पद्मावत को लेकर कहा है कि ऐसी फिल्में जो देश या जाति की भावनाओं को आहत करती हैं, ऐसी फिल्में नहीं बनानी चाहिए।

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने किया विरोध
कांग्रेस ही नहीं भाजपा की ओर से भी ऐसी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि इस तरह की फिल्में पुराने जख्मों को कुरेदती हैं, इसलिए इस तरह की फिल्में नहीं बननी चाहिए। इस तरह की फिल्मों की ऐतिहासिक वैल्यू क्या है? जीरो।












Click it and Unblock the Notifications