कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आए रणवीर-दीपिका, डोनेशन को लेकर लिखा ये खास मैसेज

बॉलीवुड की सबसे हसीन जोड़ियों में शामिल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पीएम केयर्स फंड में कितना डोनेशन दिया...

नई दिल्ली। दुनिया के कई बड़े देशों में कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस के मामले हमारे देश में भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2900 के पार पहुंच गई है, जिनमें 355 केस पिछले महज 12 घंटों में सामने आए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम केयर्स फंड' का गठन करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। पीएम मोदी की अपील के बाद आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी पीएम केयर्स फंड में डोनेशन दे रही हैं। डोनेशन देने वाले लोगों में अब बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में शामिल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम भी जुड़ गया है।

'संकट की घड़ी में हम सब एक साथ'

'संकट की घड़ी में हम सब एक साथ'

कोरोना वायरस से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड में आर्थिक सहयोग देने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर देते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'मौजूदा परिस्थितियों में छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ PM-CARES FUND (पीएम-केयर्स फंड) में योगदान देने का संकल्प लेते हैं और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं। जय हिंद। दीपिका और रणवीर।' हालांकि रणवीर सिंह ने अपनी पोस्ट में धनराशि के बारे में नहीं लिखा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं दीपिका-रणवीर

आपको बता दें कि फिल्म जगत की सबसे हसीन जोड़ियों में शामिल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे से जुड़े खूबसूरत लम्हे भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की थी। हाल ही में दीपिका पादुकोण उस वक्त चर्चाओं में आईं थी, जब अपनी फिल्म छपाक की रिलीज से पहले वो जेएनयू में चल रहे छात्र संघ के आंदोलन को अपना समर्थन देने पहुंचीं थी।

सैफ और करीना ने भी दिया डोनेशन

सैफ और करीना ने भी दिया डोनेशन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बॉलीवुड के कई कलाकार पीएम-केयर्स फंड में डोनेश दे चुके हैं। हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी पीएम केयर्स फंड में अपना योगदान दिया है। करीना कपूर ने इस बारे में पोस्ट डालते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हम पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में सहयोग करते हैं। ऐसे कठिन समय में मदद के लिए बढ़ा हर हाथ और दिया गया एक-एक रुपया अहमियत रखता है। जैसे भी संभव हो मदद कीजिए। करीना, सैफ और तैमूर।'

इस वजह से ट्रोल हुए सैफ-करीना

इस वजह से ट्रोल हुए सैफ-करीना

हालांकि इससे पहले करीना कपूर और सैफ अली खान को सोशल मीडिया पर काफी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, कोरोना वायरस से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड में डोनेशन देने से पहले सैफ अली खान और करीना कपूर ने विदेशी संस्थाओं को दान दिया था। इस बारे में करीना कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी थी। करीना कपूर ने लिखा, 'आज जो मुश्किल हालात हैं, उनमें हम सभी को एक साथ मिलकर एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है। हम दोनों ने वही करने का फैसला लिया है और यूनिसेफ, GIVE INDIA और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज को अपना सहयोग दिया है। हम उन सभी लोगों से भी आग्रह करते हैं, जो सक्षम हैं, कि वो भी अपना सहयोग दें। जय हिंद।' इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू कर दी।

इन हस्तियों ने भी दिया पीएम केयर्स फंड में डोनेशन

इन हस्तियों ने भी दिया पीएम केयर्स फंड में डोनेशन

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, विकी कौशल, कंगना रनौत, माधुरी दीक्षित, स्वर कोकिला, लता मंगेशकर, टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, कपिल शर्मा, मनीष पॉल और कई बड़ी हस्तियां पीएम के राहत कोष में दान दे चुकी हैं। बाहुबली फिल्म स्टार प्रभास ने 4 करोड़ रुपये, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़, अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये दान किए हैं। यही नहीं, कमल हासन ने तो अपने घर को ही अस्पताल बनाने की पेशकश कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+