दीपक मित्तल कतर के, पीयूष श्रीवास्तव बहरीन के होंगे नए राजदूत
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मध्य पूर्व देशों कतर और बहरीन में नए राजदूतों की बुधवार को नियक्ति की है। 1998 बैंच के आईएफएस अधिकारी और विदेश मंत्रालय के सयुंक्त सचिव दीपक मित्तल को कतर का और संयुक्त सचिव पीयूष श्रीवास्तव को बहरीन का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय की सयुक्त सचिव नम्राता एस कुमार स्लोवेनिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया है और फिलीपींस गणराज्य में भारत के राजदूत जयदीप मजूमदार को ऑस्ट्रिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर टीएस तिरुमूर्ति वर्तमान में मंत्रालय में सचिव, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत / स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications