मध्य प्रदेश में पड़ सकता है काले बादलों का डेरा!
भोपाल। ठंड का मौसम अभी दूर है लेकिन इससे पहले ही हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। मौसम के जानकारों का मानना है कि कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में काले बादल अपना डेरा डाल सकते हैं। मतलब जमकर बारिश हो सकती है। लोगों ने इस पर चिंता भी जताई है साथ ही मांग की है कि प्रशासन को मुस्तैद हो जाना चाहिए। जिससे जान-माल का नुकसान होने से बचाया जा सके।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने से गर्मी कुछ कम हुई है, वहीं एक दिन पहले रविवार को कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद तापमान भी कम हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को राज्य के पश्चिमी हिस्से में ठंडी हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल, इंदौर व होशंगाबाद के हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, इंदौर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.2 डिग्री और जबलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का रविवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, ग्वालियर का 35.6 तथा जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications