नेताजी से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक हो ताकि मौत की रहस्य से पर्दा उठ सके: टीएमसी
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यसभा में मांग की कि स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि उनकी मृत्यु के रहस्यों से पर्दा उठ सके। तृणमूल कांग्रेस नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने इस मुद्दे को शून्य काल के दौरान उठाया।

रॉय ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी चाहती थी कि बोस से जुड़ी फाइलों पर से पर्दा उठाया जाए। राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखी गईं नेताजी से संबंधित 39 फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा,देश को यह जानने का अधिकार है कि नेताजी का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि उन फाइलों को राष्ट्रीय अभिलेखागार में लोगों को देखने के लिए रखा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications