फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन की बैठक हुआ फैसला
Kailash Mansarovar Yatra: भारत और चीन ने सोमवार को ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह यात्रा 2020 से बंद थी। यह महत्वपूर्ण फैसला विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच बीजिंग में हुई बैठक में लिया गया है ।
भारत-चीन विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों देशों ने मौजूदा समझौतों के तहत यात्रा फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं पर चर्चा करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, दोनों पक्षों ने जलवायु डेटा साझा करने और पार-सीमा नदियों से संबंधित अन्य सहयोग के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तर की तंत्र की बैठक आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की।

दोनों देशों ने सीधी उड़ानों को दोबारा शुरू करने पर भी जताई सहमति
बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने प्रत्यक्ष उड़ानों के पुनरारंभ पर भी सहमति जताई और मीडिया तथा थिंक टैंक के बीच लोगों के संपर्क को बढ़ावा देने की योजना बनाई। इसके साथ ही, कार्यात्मक आदान-प्रदान के लिए मौजूदा तंत्र का पुनरावलोकन किया गया, ताकि राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के संपर्क के क्षेत्रों में संवाद को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जा सके।
चर्चा में आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि इन चिंताओं का समाधान किया जा सके और दीर्घकालिक नीति पारदर्शिता और पूर्वानुमानता बढ़ाई जा सके।
दो दिवसीय चीन यात्रा पर हैं विक्रम मिस्री
विक्रम मिस्री चीन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने भारत-चीन विदेश सचिव-उप मंत्री तंत्र की बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक से दोनों देशों के बीच संबंधों के अगले कदमों पर चर्चा की गई, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications