बड़ी खबरें: सत्यम के संस्थापक बी रामलिंग राजू को छह महीने जेल की सजा
दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

प्रस्तुत हैं 8 दिसंबर की खबरें-
1:30 बजे। हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत ने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय द्वारा की गई शिकायतों के संबंध में सत्यम के संस्थापक बी. रामलिंग राजू और दूसरे आरोपियों को आज दोषी करार दिया।
12: 00 बजे। टाइम मैगजीन के सालाना 'पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए हुए रीडर्स पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा वोट मिले लेकिन वह खिताब के लिए चुने गए आठ आखिरी दावेदारों की सूची में जगह नहीं बना सके हैं।
11:20 बजे। जीसैट-16 के सफल प्रक्षेपण के अगले दिन आज इस संचार उपग्रह की गति बढ़ाने की पहली प्रक्रिया के तहत इसके ‘द्रव अपोजी मोटर' इंजन को चालू किया गया।
10:20 बजे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी तथा छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के मद्देनजर कल को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।
9:20 बजे। रेप के आरोपी कैब ड्राइवर शिवकुमार यादव के कुकृत्य से उसके मां-बाप का दिल भी टूट गया है। शिव यादव की मां ने कहा है कि वो बेटे के लिए जमानत नहीं मांगेंगी और उसे सजा मिलनी ही चाहिए।
8: 20 बजे। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को सवाल किया कि विभिन्न धर्मों में विश्वास रखने वाले देश में आखिर कैसे किसी पवित्र ग्रंथ को अन्य ग्रंधों से ‘अधिक पवित्र ग्रंथ' बताया जा सकता है।
7:30 बजे। घाटी में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यहां सिर्फ एक मंत्र है- विकास, जो युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराएगा.' उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके पास एके-47 से ज्यादा ताकत है।
6:13 बजे। दिल्ली पुलिस उबर कैब सर्विस के मालिक को पूछताछ के लिए भारत बुला सकती है।
6:00 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 5 फरवरी, 2015 तक कोयला घोटाले में अगला स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया।
5:59 बजे। स्पॉट फिक्सिंग में सुप्रीम कोर्ट कल दे सकता है फैसला: जस्टिस मुद्गल
5:23 बजे। मुर्शीदाबाद में छात्रसंघ के चुनाव के मुद्दे पर कांग्रेस और टीएमसी समर्थक आपस में भिड़े।
5:11 बजे। पू्र्व केंद्रीय मंत्री दसारी नारायण राव से प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाला मामले में पूछताछ की।
5:03 बजे। सीबीआई 31 मार्च 2015 तक कोयला घोटाले की जांच पूरी कर-सुप्रीम कोर्ट
4:55 बजे। ट्विटर पर नए अकाउंट के साथ वापस आया आतंकी हाफिज सईद।
4:38 बजे। मशहूर गायक अभिजीत टीएमसी में शामिल हुए।
4:30 बजे। 11 वर्ष की शादी के बाद बॉलीवुड निर्देशक और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपने पति मनीष मखीजा से तलाक लिया।
4:25 बजे। दिल्ली कोर्ट ने कैब रेप केस में आरोपी शिव यादव को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।
4:15 बजे। आईपीएल फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले आदित्य वर्मा ने कहा, अभी भी समय है बीसीसीआई को भ्रष्ट लोगों को संस्था से निकालने का काम करना चाहिए।
3:50 बजे। छत्तीसढ़ में नक्सल हमले और जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को अपना जन्मदिन न मनाने का आदेश दिया।
3:25 बजे। एलएन मिश्रा मर्डर मर्डर केस में 39 साल बाद आया फैसला। कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया। 15 दिसंबर को होगा सजा का ऐलान।
3:10 बजे। नाटो और अमेरिका ने अफगानिस्तान में मिशन खत्म होने की आधिकारिक घोषणा की। सितंबर 2001 में अमेरिका पर हुए हमले के बाद यह मिशन शुरू हुआ था और 13 वर्ष के बाद इसे खत्म किया गया है।
2:50 बजे। श्रीनगर की रैली में मोदी ने कहा कि कश्मीर में टूरिज्म एक ऐसा क्षेत्र है जो यहां के लोगों को बड़ी मात्रा में रोजगार मुहैया कराता है। इस क्षेत्र में विकास सबसे बड़ी जरूरत। मोदी के मुताबिक कश्मीर में चाय बेचने वाला भी कमाता है और जब चाय बेचने वाला कमाता है तो मुझे आनंद आता है।
2:45 बजे। सु्प्रीम कोर्ट ने आईपीएल फिक्सिंग मामले में एन श्रीनिवासन को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस बात पर यकीन करना मुश्किल कि किसी भी तरह के व्यक्तिगत फायदे से बचने की कोशिश की गई है।
2:40 बजे। पीएम नरेंद्र मोदी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जनता से मुखातिब हो रहे हैं। मोदी यहां पर एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस रैली से पहले मोदी ने आर्मी हेडक्वार्टर जाकर शुक्रवार को हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
2:30 बजे। एक न्यूज चैनल का दावा दिल्ली में कैब रेप केस के अारोप शिव यादव को मई 2014 में दिल्ली पुलिस ने एक मामले में क्लीन चिट दी थी।
2:15 बजे। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।
2:10 बजे। दिल्ली में सरकार ने उबर कैब कंपनी को बैन किया। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले दिनों इसी कैब कंपनी की कार में एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया था।
01:59 बजे। AK-47 नहीं, अब एंड्रायड वन चाहता है नौजवान: नरेंद्र मोदी
01:47 बजे। कैब में रेप मामला: DCP नार्थ आॅफिस में 2:30 बजे ऊबर अधिकारियों से पूछताछ। टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उबर कंपनी के एक ड्राइवर को महिला कस्टमर से रेप के आरोप में नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि वे कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दायर कर सकते हैं। इससे उबर के भारत के अधिकारी गिरफ्तार हो सकते हैं।
01:25 बजे। साध्वी मामले पर विपक्ष का गुस्सा शांत, राज्यसभा में आम सहमति से प्रस्ताव पास हुआ।
12:45 बजे। राज्यसभा की कार्यवाही केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के विवादास्पद बयान को लेकर सोमवार को भी बाधित रही। सभा की कार्यवाही शुरू होती ही सदन में हंगामा शुरू हो गया।उप सभापति पी. जे. कुरियन ने शून्य काल प्रारंभ करवाने की कोशिश की, लेकिन बजाय इसके विपक्ष के सदस्यों ने सदन में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
12:35 बजे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यवसायी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल की सरेआम पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। व्यापारियों ने घटना के विरोध में 11 दिसंबर को उप्र बंद का ऐलान किया है।
12:25 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जम्मू कश्मीर के सांबा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने रैली की शुरुआत सांबा की जनता को नमन करके की। उन्होंने कहा पिछले कई वर्षों से जम्मू कश्मीर के लोग संकट को झेलते आ रहे हैं।
12:05 बजे। लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान कहा सरकार इसकी निंदा करती है।
11:19 बजे। उत्तर प्रदेश का अरबपति इंजीनियर यादव सिंह सस्पेंड।
11:00 बजे। एम्स में नर्सिंग की छात्रा ने खुदकुशी की। इस छात्रा का नाम पल्लवी ग्रोवर है और इसकी उम्र 20 वर्ष है। यह छात्रा रविवार रात मायापुरी स्थित अपने घर से हॉस्टल लौटी थी। सोमवार सुबह उसकी लाश छत से लटकती पाई गई।
10:45 बजे। कांग्रेस के सांसदों ने निरंजन ज्योति मुद्दे पर लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात की।
10:40 बजे। राज्यसभा में संसदीय कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान निरंजन ज्योति का मुद्दा अब खत्म हो गया है। विपक्षी दल सदन की कार्यवाही को चलने दें।
10:20 बजे। राजनाथ सिंह ने रेडियो टैक्सी रेप केस पर कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कानून प्रभावी तरीके से लागू है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों की मानसिकता के बदलाव की बात भी कही।
10:10 बजे। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी का बयान, कैब ड्राइवर को दिल्ली लाया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
9:50 बजे। आज भी सदन का सत्रद हंगामेदार होने के आसार। सत्र शुरू होने से पहले संसदीय कार्यमंत्री वैंकया नायडू का बयान सरकार किसी भी विषय को लेकर बहस करने को तैयार।
9:30 बजे। आज कोर्ट में रेडियो टैक्सी रेप केस के आरोपी की पेशी। वर्ष 2011 में भी रेप केस में हुआ था गिरफ्तार।
9:20 बजे। कोलंबियाई अधिकारियों ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी बोगोटा के बस-यातायात आधारित जन परिवहन प्रणाली 'ट्रांस मिलेनियो' पर हमला करने की साजिश रच रहे थे।
9:00 बजे। आज श्रीनगर और सांबा में प्रधानमंत्री मोदी की रैली। रैली के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम। रैली से पहले पुलवामा में रविवार रात ग्रेनेड अटैक के जरिए माहौल को बिगाड़ने की कोशिश।
8:30 बजे।गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बाहर महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे 'आप' कार्यकर्ताओं को हटाने में जुटी पुलिस।
8:बजे। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर के सामने प्रदर्शन।
सुबह 7: 30 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर घाटी में आज चुनावी रैली के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और श्रीनगर को किले में तब्दील कर दिया गया है।
7:00 बजे। गुडग़ांव की बहुराष्ट्रीय कंपनी की कर्मचारी से कैब (टैक्सी कार) में दुष्कर्म करके भागे ड्राइवर शिवकुमार यादव को रविवार शाम मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़े पूरी खबर: दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर ने किया महिला से रेप, मथुरा में गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications