बड़ी खबरें:बंगला खाली नहीं करने पर लालू, बूटा और सुदीप पर कार्रवाई
नई दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी। 3 दिसंबर की हर बड़ी खबर एक पेज पर
ताज़ा खबर के लिये कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें
11: 30 बजे। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि लालू प्रसाद यादव, बूटा सिंह, सुदीप बंदोपाध्याय समेत कुछ अन्य पूर्व मंत्रियों के खिलाफ सरकारी आवास खाली करने की कार्रवाई शुरू जाएगी।
10: 50 बजे। जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद गांधी ने कहा कि एक गांव को मॉडल बनाने से देश के 7.5 लाख गांवों को नहीं बदला जा सकता है।
10:15 बजे। पेंटागन में पूर्व में दूसरे नंबर के अधिकारी रह चुके एश्टन कार्टर अमेरिका के नए रक्षा मंत्री होंगे।
9: 24 बजे। भारत ने इस साल भ्रष्टाचार के मामलों में गिरावट आई है। भाष्टाचार के मामले तेजी से निपटाए गए और इसकी बदौलत 175 देशों के बीच उसका स्थान पिछले साल के 94वें से सुधर कर 85वें पर आ गया है।
8:30 बजे। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वह आदिवासियों के घर जाते हैं। उनके द्वारा बनाए गए घोंघा मछली का व्यंजन खाते हैं। यदि नरेंद्र मोदी भी ऐसा कर सकते हैं, तो वह उनके सफाई अभियान को मानेंगे।
7: 30 बजे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग जो मन में आता है बोलते जाते है, लेकिन मैं बिना सबूतों के कुछ नहीं बोलती।
6: 50 बजे। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में लेटलतीफ सांसदों को एंट्री नहीं मिलेगी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त आदेश दिया है कि संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम का दरवाजा समय से बंद कर दिया जाए।
6: 20 बजे। संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने मंत्री को बर्खास्त करने की विपक्ष की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि साध्वी निरंजन ज्योती के माफी मांग लेने के बाद यह मुद्दा समाप्त हो जाना चाहिए।
6:00 बजे। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने किया गैनेड से हमला, 5 सीआरपीएप और पुलिस के जवान घायल।
5:36 बजे। हिट एंड रन केस की सुनवाई 15 दिसंबर तक के लिए टली।
5:17 बजे। बच्चों और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल जस्टिस बेंच स्थापित की जिससे कि ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई हो सके।
5:15 बजे। हिट एंड रन केस- सलमान खान के वकील का आरोप आरटीओ ऑफिसर को कोर्ट में आने से पहले धमकाया गया।
5:13 बजे। विश्व कप के लिए संभावित 30 लोगों की घोषणा कल होगी।
4:45 बजे। यूक्रेन के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट में हुआ हादसा।
4:43 बजे। खेल मंत्रालय ने AIBA को पत्र लिखकर बॉक्सर सरिता देवी पर लगी पाबंदी को हटाने की अपील की।
4:30 बजे। पेंटागन ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपनी सीमा के अंदर हो रही आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
4:19 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने एसआइटी को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता की कालाधन से जुडी रिपोर्ट की कॉफी की मांग पर गौर करे। कालाधन मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले की जांच को 31 मार्च 2015 तक पूरी करने को कहा। मामले की सुनवाई को 20 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है।
4:11 बजे। पाकिस्तान के एंटी टेरर कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की सुनवाई 10 दिसंबर तक टाली।
3:45 बजे। जम्मू-कश्मीर के नौगाम में आतंकी मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गये साथ ही सेना का एक जवान शहीद
3:41 बजे। दिल्ली से आगरा के नाव से जाने की योजना जल्द होगी शुरु-नितिन गड़करी
3:25 बजे। दक्षिण कोरिया में जहाज डूबने की जो दुर्घटना हुई है उसमें छह और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी।
3:15 बजे। सारधा चिटफंड घोटाले और बर्दवान ब्लास्ट के कनेक्शन के बारे में केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंंह ने कहा कि किसी को अभी क्लीनचिट सरकार ने नहीं दी है। इसकी जांच अभी जारी है।
2:50 बजे। साध्वी निरंजन ज्योति के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष। जीरो आवर में दूसरी बार स्थगित हुई राज्यसभा।
2:30 बजे। कुख्यात मृत आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के परिवार की एक कंपनी मोरक्को की वाणिज्यिक राजधानी कासाब्लांका में 514 मीटर ऊंची मीनार का निर्माण करेगी, जो अफ्रीका महादेश की सबसे ऊंची मीनार होगी।
2:15 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने का दिल्ली में चर्च में आग लगने की घटना की जांच करेगी एसआईटी।
2:05 बजे। केंद्र सरकार ने सारधा चिट फंड घोटाले और बर्दवान ब्लास्ट के बीच किसी तरह के कनेक्शन से किया साफ इंकार।
2:00 बजे। जम्मू कश्मीर में एक रैली के दौरान अरुण जेटली ने कहा पाक को यह समझना चाहिए कि सीमाओं को दोबारा से निर्धारित नहीं किया जा सकता है। जम्मू कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है।
01:55 बजे। 11 दिसंबर को भारत आएंगे व्लादिमिर पुतिन, एएनआई के अनुसार 11 दिसंबर को रुस के प्रेजिडेंट व्लादिमिर पुतिन एक दिन के लिए आएंगे भारत दौरे पर, करेंगे संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित।
01: 45 बजे। धोखाधड़ी: 4 नंबर वाले आवेदकों को मिला डीडीए फ्लैट, आवेदकों का आरोप है कि डीडीए ने फ्लैटों के आवंटन में धोखाधड़ी की है। लगातार चार नंबर वाले आवेदकों को फ्लैट आवंटित किया है।
01:30 बजे। रांची में पटरी से उतरी पटना-हटिया एक्सप्रेस, रांची में नामकुम के पास पटरी से अचानक उतरी पटना-हटिया एक्सप्रेस, बड़ा हादसा होने से टला, रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे।
01:15 बजे। हरियाणा सरकार ने किया दोनों बहनों को सम्मानित, लड़कों के परिजनों का सीट को लेकर झगड़े का दावा।
12:25 बजे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत की विदेश नीति ने नए मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि यूएन जनरल असेंबली में हिंदी में मोदी का भाषण देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हमने भारत की 'लुक ईस्ट' नीति को 'ऐक्ट ईस्ट' नीति बनाया।
12:32 बजे। सुषमा स्वराज के बयान से पहले विपक्ष ने लोकसभा से वॉक आउट किया।
12:11 बजे। सिर्फ माफी मांग लेना स्वीकार्य नहीं है। साध्वी निरंजन के बयान से सरकार ने हमारा अपमान किया है: सीताराम येचुरी।
12:00 बजे। हिट एंड रन केस की सुनवाई के लिए सलमान खान सेशन कोर्ट पहुंचे।
11:54 बजे। उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त ने दो विधायकों की सदस्यता रद्द करने की संस्तुति दी।
11:31 बजे। बिहार के मुख्यमंत्री के अपमान के खिलाफ शरद यादव पर मामला दर्ज।
11:21 बजे। अनिन सिन्हा ने सीबीआई डायरेक्टर का पदभार संभाला।
11:18 बजे। 3 साल की बच्ची से बैंगलुरू में रेप।
11:16 बजे। परुई मर्डर केस में ममता को मिली राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश, सीबीआई जांच नहीं होगी।
11:10 बजे। 65 साल बाद बाबरी के मुकदमे से हटे मुद्दई हाशिम अंसारी।
11:08 बजे। मिस्र की अदालत ने 188 लोगों को मौत की सजा सुनाई
11:00 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर दी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर फिल ह्यूज को श्रद्धांजलि। कहा दुनिया याद रखेगी आपका खेल।
10:50बजे। प्रधानमत्री के विदेश दौरों को लेकर आज सदन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जवाब देंगी।
10:35बजे। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि जब तक साध्वी निरंजन ज्योति इस्तीफा नहीं देंगी सदन नहीं चलने देंगे।
10:30 बजे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि सदन की कार्यवाही को स्थगित करना ही असली काम है।
10:13 बजे। चीन में एक स्कूल बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई।
10:00 बजे। अभी-अभी खबर आयी है कि शरद पवार अपने घर के गार्डन में गिर गये, जिसके चलते उनके कंधे और पीठ में चोटें आयी हैं।
9:55 बजे। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 9.25 बजे 56.47 अंकों की गिरावट के साथ 28,387.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 6.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,514.35 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.31 अंकों की तेजी के साथ 28,472.32 पर खुला और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.00 अंकों की तेजी के साथ 8,528.70 पर खुला।
9:47 बजे। फिलिप ह्यूज को अंतिम विदाई देते वक्त पूरा ऑस्ट्रेलिया रो पड़ा। ट्विटर पर भी फिलिप को याद किया जा रहा है।
9:41 बजे। कनाडा के दो फार्म में बर्ड फ्लू वायरस पाया गया है।

9:37 बजे। फिलिप ह्यूज को अंतिम विदाई समारोह में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा कि ह्यज उनके छोटे भाई के जैसे थे। यह कहते वक्त माइकल क्लार्क रो पड़े।
9:30 बजे। जम्मू-कश्मीर में चल रही मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गये हैं।
9:17 बजे। नाईजीरिया से वापस आये भारतीय में इबोला टेस्ट निगेटिव पाया गया है।
9:00 बजे। जर्मनी ने कहा कि वो चाहती है कि नाटो और रूस के बीच फिर से बातचीत शुरू हो।
8:45 बजे। दिल्ली के सूरजकुंड इलाके में एक 24 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश कुमार ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट के अनुसार उसका दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रहा था। दिनेश के दोस्त ने उसे फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी थी।
8:44 बजे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस एक बड़ा सरप्राइज देगी।
8:42 बजे। अमेरिका में तैयार किये जा रहे विश्व के सबसे बड़े टेलेस्कोप के निर्माण कार्य में भारत भी जुड़ गया है।
8:35 बजे। मिस्र में एक सैन्य कार्रवाई में 7 आतंकी मारे गये, जबकि 70 से ज्यादा गिरफ्तार किये गये हैं।
8:30 बजे। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में अब तक 17,000 लोग इबोला की चपेट में आ चुके हैं।
8:30 बजे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि हमने एक दोस्त को खोया है।
8: बजे: ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का अंतिम संस्कार आज न्यू साउथवेल्स स्थित उनके शहर मैक्सविले में होगा। पढ़े: पूरी खबर फिलिप ह्यूज का अंतिम संस्कार आज, क्लार्क-फिंच देंगे कंधा
7: 20 बजे: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अंतुले का अंतिम संस्कार आज।
7: बजे: 5 दिसंबर को होगा महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, शिव सेना के मंत्री भी लेंगे शपथ।












Click it and Unblock the Notifications