News in Pics: अमित शाह ने भी सफाई के लिए उठाया फावड़ा
नई दिल्ली। कई खबरें होती हैं जो महज एक तस्वीर बयां कर देती है। ऐसी ही तमाम तस्वीरें लेकर हम आपके लिये लाये हैं। इस पेज पर आपको मिलेंगी बेहतरीन तस्वीरें जो बयां करेंगी दिन भर के समाचार।
प्रस्तुत हैं 26 दिसंबर की तस्वीरें।

अमित शाह ने भी सफाई के लिए उठाया फावड़ा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर दिल्ली के गोल नगर में सफाई के लिए फावड़ा उठाया और पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने।

संजय के लिए पीके की स्पेशल स्क्रीनिंग
जेल से बाहर आये संजय दत्त के लिए फिल्म पीके की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

मुख्तार अब्बास नकवी
बीजेपी वाइस प्रेसीडेंट मुख्तार अब्बास नकवी ने 25 दिसंबर को गरीबों को कंबल बांटे।

रीलिफ कैंप
असम में उग्रवादियों की वजह से बेघर हुए लोग रीलिफ कैंप में खाना बनाते हुए।

नरेन्द्र मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में टीचरों को सार्टिफिकेट देते हुए।

सीएम मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी सड़क पर झाड़ू लगाई।

सीएम अखिलेश यादव
लखनऊ के एक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते हुए यूपी सीएम अखिलेश यादव।

सामूहिक विवाह
अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ सामूहिक विवाह।

बिहार का छोरा और आस्ट्रेलिया की छोरी बने मियां-बीवी
गुरूवार को बिहार का छोरा और आस्ट्रेलिया की छोरी ने बोधगया मंदिर में सात फेरे लिए।












Click it and Unblock the Notifications