VIRAL: पहली बार साथ नजर आईं रामानंद सागर की दोनों 'सीता', देखकर फैंस खुश

काफी वक्त से गायब दीपिका चिखलिया की एक फोटो इन दिनों खूब वायरल हो रही है वो भी दूसरी 'सीता' के साथ। टीवी की दो मशहूर 'सीताओं' की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Recommended Video

    Debina Bonnerjee meets Ramayan's Sita Deepika Chikhlia: When Sita Met Sita । FilmiBeat
    Debina Bonnerjee and Deepika Chikhalia

    मुंबई। भारतीय टेलीविजन पर कितने ही सीरियल आएं, लेकिन रामानंद सागर की रामायण एवरग्रीन कही जाती है। दशकों पहले आई इस रामायण में दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था जो घर-घर में मशहूर हो गया था। काफी वक्त से गायब दीपिका चिखलिया की एक फोटो इन दिनों खूब वायरल हो रही है वो भी दूसरी 'सीता' के साथ। टीवी की दो मशहूर 'सीताओं' की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

    वायरल हो रही है दोनों 'सीताओं' की फोटो

    वायरल हो रही है दोनों 'सीताओं' की फोटो

    दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की 'रामायण' में 'सीता' का किरदार निभाया था। इसके सालों बाद टीवी पर एक और रामायण आई थी जिसमें देबिना बनर्जी सीता बनीं थीं। ये दोनों ही 'रामायण' अपने-अपने समय के मशहूर सीरियलों में शुमार थे। अब इनमें 'सीता' बनीं दीपिका चिखलिया और देबिना बनर्जी की फोटो खूब मशहूर हो रही है। सोशल मीडिया पर दीपिका और देबिना की साथ में फोटो काफी शेयर की जा रही है।

    दोनों को साथ देखकर फैंस खुश

    दोनों को साथ देखकर फैंस खुश

    दीपिका और देबिना की मुलाकात एक ईवेंट के दौरान हुई। दोनों 'सीताओं' ने इस खास पल को तुरंत कैप्चर कर लिया। इस फोटो को शेयर करते हुए देबिना ने लिखा, 'जब सीता मिली सीता से। इस मौके को मैंने कितना इंज्वॉय किया। मेरा पहला शो रामायण आपके शो की नींव पर ही बना था। आपके शो से मैंने कितना कुछ सीखा। लेजेंड। खूब सारा प्यार।' देबिना की इस फोटो पर फैंस की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस दोनों सीताओं को साथ में देखकर काफी खुश हैं।

    दशकों के अंतराल पर आए थे दोनों सीरियल

    दशकों के अंतराल पर आए थे दोनों सीरियल

    दीपिका चिखलिया की रामायण टीवी पर प्रसारित होने वाली पहली 'रामायण' थी। रामानंद सागर के निर्देशन में बने इस शो में दीपिका ने सीता और अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। ये शो 1987 से लेकर 1988 तक चला था। सालों बाद 2008 में इस शो को नई कास्ट के साथ फिर लॉन्च किया गया था जिसमें देबिना बनर्जी सीता और गुरमीत चौधरी राम बने थे। इसी शो के सेट पर दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी और 2011 में दोनों ने शादी कर ली थी।

    Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+