अग्निवीर पर अखिलेश यादव ने संसद में केंद्र को घेरा,, अनुराग ठाकुर के बार-बार बोलने पर कसा तंज
Agniveer Scheme In Parliament Session: संसद का मानसून सत्र जारी है। एक दिन पहले जहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अग्निवीर योजना सहित बजट और महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। वहीं मंगलवार (30 जुलाई) को बजट को लेकर चल रही चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद खिलेश यादव और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के बीच अग्निवीर योजना को लेकर बहस देखी गई।
अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल पूछा कि यदि अग्निवीर योजना इतनी अच्छी है तो फिर आप राज्यों को 10 फीसदी कोटा देने के लिए क्यों कहते हैं? अखिलेश यादव के इस सवाल पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि अग्निवीर में 100 प्रतिशत रोजगार की गारंटी है और रहेगी।

अखिलेश यादव ने अपने भाषण के दौरान लोकसभा में कहा कि कोई भी नौजवान जो सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहा है, वह इसे स्वीकार नहीं कर सकता है। जब यह योजना आई, तो प्रमुख उद्योगपतियों को ट्वीट करने के लिए कहा गया कि इससे बेहतर कोई योजना नहीं है और वे उनका चार साल का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें (अग्निवीरों को) नौकरी पर रखेंगे। यादव ने कहा कि केंद्र सरकार खुद यह स्वीकार कर रही है कि यह योजना सही नहीं है, तभी राज्यों को 10 फीसदी कोटा देने के लिए कह रही है।
अखिलेश यादव ने ठाकुर को टोका
इसी के साथ अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर को टोकते हुए कहा कि मैं बैठ जाता हूं आप खड़े होकर कह दीजिए कि योजना ठीक है। इसी के साथ अखिलेश यादव ने कहा कि जब समाजवादी लोग कभी भी अग्निवीर योजना को स्वीकार नहीं करती।
हम योजना खत्म करेंगे-अखिलेश
वहीं अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यह सरकार चलने वाली नहीं है, गिरने वाली सरकार है। जब भी हम सरकार में आएंगे, साल दो साल बाद इस योजना को खत्म कर देंगे।
'अब मंत्री नहीं हैं', अखिलेश ने कसा तंज
इसी के साथ जब अनुराग ठाकुर बार-बार बोलते रहे तो अखिलेश यादव ने तंज कस दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि, "अनुराग ठाकुर, आप इसलिए परेशान हैं क्योंकि आप अब मंत्री नहीं हैं और जब से भाजपा यूपी में हारी है, तब से यूपी में कोई भी भाजपा सदस्यों का अभिवादन तक नहीं करता है। असली मुद्दा यही है।"












Click it and Unblock the Notifications