Mumbai: जमीन विवाद के बाद 3 की मौत, पुलिस ने जांच की शुरू
मुंबई। मुंबई के जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। भांडुप इलाके के सोनापुर के जकारिया कंपाउंट इलाके में अब्दुल अली खान की जमीन विवाद को लेकर अज्ञात लोगों से झगड़ा हो गया। विवाद सब्जी का ठेला लगाने को लेकर हुआ।

अब्दुल अपने दोनों बेटे शाहबाद और शादाब के साथ वहां सब्जी बेचने का काम करता था। उस जगह पर ठेला न लगानेो को लेकर 3 लोग आएं और उनसे झगड़ने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। मारपीट अचानक खूनी हिंसा में बदल गई। तीनों अज्ञात हमलावरों ने चाकू से अब्दुल और उनके दोनों बेटों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
वहीं तीनों हमलावर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने अब्दुल और उनके दोनों बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications