Threat to Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी को जान से मारने की एक और धमकी, मांगे 200 करोड़ रुपए
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक धमकी भरा ईमेल किया गया है। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इमेल करने वाले ने मुकेश अंबानी की दी गई धमकी वापस लेने के बदले 200 करोड़ रुपए की मांग की है। ईमेल के जरिए अंबानी को धमकी देते हुए लिखा गया कि भारत के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज हमारे पास हैं। वहीं इससे पहले मुकेश अंबानी से 20 करोड़ मांगे गए थे, भुगतान ना करने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई।
मुंबई पुलिस ने मामले में चांज शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति से 200 करोड़ रुपये की धमकी भरा ईमेल मिला। इससे पहले शुक्रवार (27 अक्टूबर) को उन्हें एक और ईमेल आया था। जिसमें उन्हें धमकी दी गई थी। ईमेल के जरिए कहा गया कि अगर मुकेश अंबानी 20 करोड़ नहीं देंगे तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। मामले में अंबानी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एफआईआर की पुष्टि करते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "पहला ईमेल, जिसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और मांग पूरी न होने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई थी, ये धमकी शुक्रवार को दी गई। इसके बाद शनिवार को इस अज्ञात व्यक्ति ने 200 करोड़ रुपये की मांग करते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा।"
'हमारे पास बेस्ट शूटर'
पिछले ईमेल के जवाब नहीं आने पर अज्ञात ईमेल आईडी एक और संदेश भेजा गया। जिसमें रकम 20 करोड़ से बढ़ कर 200 करोड़ कर दी गई। पहले वाले धमकी भरे ईमेल में लिखा था, "अगर आप हमें 20 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करेंगे तो हम आपको जान से मार देंगे. हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर हैं।" ये पहला पहला मौका नहीं है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी मिली है। इस साल फरवरी में भी नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी थी।
मंबई पुलिस से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को धमकी मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications