सुब्रत राय को मिल गया खरीदार, 4 हजार करोड़ रुपए में बिकेगा सहारा समूह का अमेरिकी होटल
रिपोर्टस के मुताबिक इस होटल को दुबई व्हाइट सिटी वेंचर्स के संस्थापक शहल खान और हकीम ऑर्गेनाइजेशन के कामरान हकीम ने प्लाजा होटल की हिस्सेदारी 60 करोड़ डॉलर में खरीदने का सौदा किया है
नई दिल्ली। सहारा श्री सुब्रत रॉय के दिन धीरे धीरे ही सही अच्छे होते जा रहे हैं। पहले सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को अपनी मर्जी से महाराष्ट्र स्थित एंबीवैली सिटी में संपत्ति का चयन कर उसे बेचने की अनुमति दी और अब अमेरिका स्थित प्लाजा होटल के लिए खरीदार मिलने की खबर आई है। सहारा पिछले कई महीनों से इस होटल को बेचने की कोशिश कर रहे थे। खबर है कि अमेरिका में सहारा का ऐतिहासिक होटल प्लाजा होटल बिकने जा रहा है।

बोली करीब चार हजार करोड़ रुपये लगाई गई है
होटल की बोली करीब चार हजार करोड़ रुपये लगाई गई है। इस होटल में सुब्रत रॉय की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसे वहां खरीदने के लिए दो निवेशकों ने मिलकर एक सौदा किया है। सहारा समूह के कॉरपोरेट वित्त प्रमुख संदीप वाधवा और होटल में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले संत सिंह चटवाल ने इस सौदे की पुष्टि की है।

सौदा 25 जून को पूरा होने की उम्मीद
रिपोर्टस के मुताबिक इस होटल को दुबई व्हाइट सिटी वेंचर्स के संस्थापक शहल खान और हकीम ऑर्गेनाइजेशन के कामरान हकीम ने प्लाजा होटल की हिस्सेदारी 60 करोड़ डॉलर में खरीदने का सौदा किया है। इस सौदे के 25 जून को पूरा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

दुनिया में तीसरा सबसे बेहतरीन होटल में चुना गया है
बता दें कि कि 1907 में बने इस ऐतिहासिक होटल का स्वामित्व कभी अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के पास था। न्यू वर्ल्ड वेल्थ के एक सर्वेक्षण के अनुसार न्यूयॉर्क के प्लाजा पीड-अ-टेरे को दुनिया में तीसरा सबसे बेहतरीन होटल में चुना गया है। गौरतलब है कि सहारा समूह अपने 3 विदेशी होटलों के लिए गए ऋण को एकत्रित कराने का प्रयास कर रहा है। इनमें प्लाजा के अलावा लंदन का ग्रॉसवेनर हाऊस होटल और न्यूयॉर्क का ही ड्रीम न्यूयॉर्क सम्मिलित है।
-
America Iran War: ईरान ने निकाली Trump की हेकड़ी, 24 घंटे में 2 चॉपर- 2 फाइटर जेट मिट्टी में मिलाए- Video -
US F-15E Pilot: क्रैश के बाद अमेरिकी पायलट को कैसे जिंदा रखती है सर्वाइवल Kit? क्या-क्या होता है किट में? -
US F-35: Iran ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट! Photo-Video डालकर किया दावा, Trump ने साधी चुप्पी? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट












Click it and Unblock the Notifications