कॉलेजियम में गतिरोध: SC में अगले न्यायधीश के लिए बिना सिफारिश पेश किए रिटायर हो जाएंगे एसए बोबडे?
नई दिल्ली। सुप्रीम कार्ट के मुख्य न्यायधीश (CJI) एसए बोबडे का कार्यकाल समाप्त होने में एक महीना बचा है। उन्हें 14 महीने के लिए सीजेआई के पद पर नियुक्त किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में अगला न्यायधीश किसे चुना जाएगा इसके लिए बोबडे के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने अभी तक अपनी पहली सिफारिश पेश नहीं की है।

आपको बता दें कि एसए बोबडे ने नवंबर 2019 में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का पद संभाला था। अब ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या बिना किसी नियुक्ति के ही बोबडे रिटायर हो जाएंगे। ऐसा पिछली साल 2015 में हुआ था। जब सीजेआई एचएल दत्तु ने सुप्रीम कोर्ट के लिए बिना किसी नियुक्ति के ही सेवानिवृत्त हो गए थे। उस समय ऐसा हुआ था कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को लेकर सरकार और न्यायपालिका के बीच गतिरोध हुआ था और इसी के चलते ऐसा हुआ था।
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बार भी कॉलेजियम में सर्वसम्मति की कमी है। सीजेआई बोबडे, जस्टिस रमना, जस्टिस रोहिंटन नरीमन, जस्टिस यूयू ललित और खानविलकर के बीच त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अखिलेश कुरैशी की सुप्रीम कोर्ट के लिए सिफारिश पर सहमती नहीं बन पाई है।












Click it and Unblock the Notifications