पश्चिम बंगाल में ट्रेन के भीतर मिला शव, मचा हड़कंप
पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के भीतर शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

पश्चिम बंगाल में ट्रेन के भीतर शव मिलने की खबर सामने आई है। सुप्रिटेंडेंट ऑफ रेलवे पुलिस एस सेल्वा मुरुगन ने बताया कि दिल्ली जाने वाली नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के भीतर शव मिला है। यह शव न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम ट्रेन के जनरल कंपार्टमेंट में मिला है। हम शव की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications