मुंबई: कोविड-19 वार्ड में मरीजों के बगल पड़े रहे शव, BJP विधायक ने शेयर किया वीडियो

मुंबई: पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है, जहां अब तक 52 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां 16 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इस बीच मुंबई के एक अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कोरोना मरीजों के पास शव रखा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले में सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

mumbai

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने ट्विटर पर मुंबई के सायन अस्पताल का एक वीडियो शेयर किया है। सायन अस्पताल बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अंतर्गत आता है, जहां पर अभी शिवसेना बहुमत में है। वीडियो में दिख रहा है कि वार्ड में कई शव पड़े हैं। जिनके बगल में मरीज सोने को मजबूर हैं। बीजेपी विधायक नितेश राणे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सायन अस्पताल में एक मरीज के बगल में शव पड़ा हुआ है। ये लापरवाही की हद है। अस्पताल में ये कैसी व्यवस्था है। उन्होंने बीएमसी को टैग करते हुए लिखा कि ये बहुत ही शर्मनाक है। बीएमसी सबसे अमीर निकाय होने का दावा करती है, लेकिन मरीजों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने घटना को बताया अमानवीय
मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सायन अस्पताल में मरीजों को शव के बगल लेटना पड़ रहा है। यह सरासर अमानवीय है। क्या मुंबई की फिक्र करने वाला कोई नहीं है? उन्होंने सरकार से जल्द मामले में बड़ा एक्शन लेने की मांग की। वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि लायन अस्तपाल में मरीज के बगल शव पड़ा है। बीएमसी क्यों WHO की गाइडपालन का पालन नहीं कर रही है। सार्वजनिक अस्पताल के कर्मचारी सीमित संसाधनों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई के प्रशासन को अब कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+