DDC Election Results: भाजपा के प्रदर्शन पर बोले डॉ. जितेंद्र सिंह - 'वो जानते थे, अकेले लड़े तो हार जाएंगे'
Dr Jitendra Singh, MoS PMO and BJP leader on DDC elections: जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव नतीजे मंगलवार को आ गए हैं, जिसमें 6 पार्टियों का गुपकार गठबंधन सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है , अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक इस गठबंधन को 100 से पार सीटें मिली हैं लेकिन बीजेपी 75 सीटों के साथ सबसे बड़े पार्टी बनकर उभरी है।

Recommended Video
इस बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि चुनाव कमिशन के पत्र के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है , वहां तो यानी गुपकार गठबंधन में सबने अलग-अलग चुनाव लड़ा और बाहर आकर बता दिया कि हम सब साथ हैं। घाटी में कुछ वक्त पहले तो बीजेपी के बारे में कोई सोचता भी नहीं था लेकिन आज के रिजल्ट बता रहे हैं कि अब सब कुछ बदल चुका है। पीएम मोदी ने जो फैसला लिया वो सही साबित हुआ, ये सारा वोट प्रधानमंत्री मोदी के ही समर्थन में दिया गया है।
'वो जानते थे,अकेले लड़े तो हार जाते'
पहली बार 70 वर्ष के बाद ग्रासरूट डेमोक्रेसी है, लोगों ने उत्साह दिखाया है, जो साबित करता है कि लोगों में प्रजातंत्र के प्रति एक आस जगी है। उन्हें लगा है कि यह दो-तीन खानदानों तक सीमित नहीं है, हमारे ही बीच में से हमारे चुने हुए लोग जा रहे हैं, सब समान हैं। जितेंद्र सिंह ने कहा, 'ये सभी पार्टियां एक-साथ इस वजह से आईं क्योंकि इन्हें पता था कि बीजेपी से अकेले लड़ना आसान नहीं है।'
110 सीट गुपकार गठंबधन को मिली
गौरतलब है कि गुपकार गठबंधन में नेशनल कॉन्फ़्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी, पीपल्स कॉन्फ़्रेंस, CPI-CPIM, अवामी नेशनल कॉन्फ़्रेंस और जम्मू और कश्मीर पीपल्स मूवमेंट दल शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक डीडीसी चुनाव में बीजेपी ने जीतीं 75 सीटें, नैशनल कॉन्फ्रेंस ने 67, निर्दलीयों ने 49, पीडीपी ने 37, कांग्रेस ने 36 और अपनी पार्टी ने 12 सीटें जीतीं।
280 सीटों पर हुआ डीडीसी चुनाव
आपको बता दें कि आर्टिकल 370 के रद्द होने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद कश्मीर में पहली बार डीडीसी के चुनाव हुए। 280 सीटों पर लड़े गए डीडीसी चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को हुआ था। 140 सीट जम्मू संभाग में है और 140 सीट कश्मीर संभाग में है। वोटिंग 8 चरणों में हुई थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications