DDA: और देर की तो घर निकल जाएगा हाथ से
नई दिल्ली। कहीं ऐसा न हो कि आपके हाथ से घर ही निकल जाए। अगर आप डीडीए का फॉर्म भरने की सोच रहे हैं तो और देर न कीजिए। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अपनी आवासीय योजना के तहत फ्लैट के लिए भरे जा रहे फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। खबर है कि अंतिम तारीख नौ अक्टूबर की जगह पर अब पंद्रह अक्टूबर कर दिया गया है।

डीडीए अपनी योजना के मुताबिक आवेदन भरे जाने के बाद एक ड्रॉ निकालेगा। ड्रॉ में जिसके नाम का भी फॉर्म निकलेगा उसकी तो मानो लॉट्री लगने वाली है। राजधानी दिल्ली में एक फ्लैट उसके नाम होगा। बस पैमेंट देकर और सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उस फ्लैट विजेता के नाम पर हो जाएगा।
आपको बता दें कि इस बार प्लैटों की संख्या काफी ज्यादा है। कुछ दिल्ली के भीतरी इलाकों में हैं तो कुछ दिल्ली के बाहरी इलाकों में स्थित हैं। इन फ्लैटों की कीमत काफी अधिक है लेकिन सरकारी होने के कारण इन फ्लैट को सस्ते में लिया जा सकेगा।
जाकारी के मुताबिक इस बार फ्लैटों की संख्या पच्चीस हजार है। बताया जा रहा है कि जितने फ्लैट हैं उसकी तुलना में फ्लैट के आवेदन काफी कम संख्या में पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications