Lockdown: नंबर एक चैनल बन डीडी नेशनल ने बनाया रिकॉर्ड, रामायण, महाभारत की लोकप्रियता अधिक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था। इस अवधि में दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान रखने के लिए दूरदर्शन पर 90 के दशक के पुराने शोज का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। इनमें रामायण और महाभारत जैसे आध्यात्मिक शो को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान इन शोज का सोशल मीडिया पर भारी क्रेज दिख रहा है। इन पुराने सीरियलों के चलते डीडी नेशनल ने टीवी रेटिंग की दुनिया में इतिहास रच दिया है।

बार्क ने जारी की रिपोर्ट

बार्क ने जारी की रिपोर्ट

पूरे देश में सभी चैनल्स को पीछे छोड़कर 13वें हफ्ते में डीडी नेशनल चैनल नंबर एक बन गया है। बार्क (Broadcast Audience Research Council) ने 28 मार्च से 3 अप्रैल तक 13वें हफ्ते की एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, डीडी नेशनल को इस अवधि में 1.5 मिलियन से अधिक इम्प्रेशंस मिले हैं। सभी जॉनर के चैनलों के बीच डीडी नेशनल ने पहला स्थान हासिल किया है।

बाकी चैनल कौन से नंबर पर हैं?

बाकी चैनल कौन से नंबर पर हैं?

टॉप 10 में आए दूसरे चैनलों की बात करें तो दूसरे स्थान पर 1.3 मिलियन से अधिक इम्प्रेशंस के साथ सन टीवी है, जबकि तीसरे पर दंगल (1.1 मिलियन से अधिक इम्प्रेशंस) चैनल रहा है। चौथा स्थान सोनी सब को मिला है, पांचवें स्थान पर सोनी मिक्स, छठे पर बिग मैजिक, सातवें पर जी सिनेमा, आठवें पर स्टार गोल्ड, नौंवें पर निक और दसवें स्थान पर ईटीवी तेलुगु है। सिर्फ हिंदी मनोरंजन चैनल की बात करें तो शुरु के तीनों स्थानों पर डीडी नेशनल, दंगल और सोनी सब हैं।

रामायण को भी ऐतिहासिक टीआरपी मिली थी

रामायण को भी ऐतिहासिक टीआरपी मिली थी

वहीं अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें तो यहां डीडी नेशनल दूसरे स्थान पर है। यहां पहला स्थान दंगल को मिला है। इसके अलावा यहां डीडी भारती आठवें स्थान पर है। इससे पहले रामायण को भी ऐतिहासिक टीआरपी मिली थी। जिन पुराने सीरियलों का दोबारा प्रसारण हो रहा है, उनमें रामायण और महाभारत के अलावा बुनियाद, चाणक्य, शक्तिमान, चित्रहार, द जंगल बुक, तहरीर मुंशी प्रेमचंद की, ब्योकेश बख्शी, सर्कस, देख भाई देख, श्रीमान श्रीमती और हम हैं ना शामिल हैं।

टेलीविजन दर्शकों की संख्या क्या है?

टेलीविजन दर्शकों की संख्या क्या है?

टेलीविजन दर्शकों की संख्या की बात करें तो इनमें सबसे ज्यादा संख्या 2-14 आयु वर्ग (52 फीसदी) की है, जबकि 41-50 आयु वर्ग की संख्या 43 फीसदी है। 15-44 आयुवर्ग के सबसे ज्यादा एंड्रॉइड फोन यूजर्स हैं। दूरदर्शन के सीरियल के अलावा उन चैनलों को भी अधिक देखा जा रहा है, जिनपर फिल्में या अन्य सीरियल आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+