दिल्ली के पहाड़गंज होटल से छुड़ाई गईं 8 नेपाली लड़कियां, खाड़ी देश भेजने की थी प्लानिंग

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने एक बार फिर पहाड़गंज इलाके में छापा मारकर 8 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया है। महिला आयोग की यह दबिश केआई नेपाल नामक एनजीओ से मिली जानकारी के बाद दी गई थी। एनजीओ के माध्यम से खबर मिली थी कि दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित ओमेक्स डीलक्स होटल में कुछ नेपाली लड़कियों को रखा गया है। एनजीओ ने यह भी बताया था कि इन लड़कियों को तस्करी कर खाड़ी देश ले जाने की प्लानिंग है। सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जय हिंद अपने टीम के साथ पुलिल की मदद से होटल पर छापा मारा।

नेपाल के इस इलाके की रहने वाली हैं लड़कियां

नेपाल के इस इलाके की रहने वाली हैं लड़कियां

होटल से 8 नेपाली लड़कियां मिलीं। लड़कियों से पूछताछ के बाद पता चला कि ये सभ नेपाल के भूकंप प्रभावित इलाके की रहने वाली हैं। इसके साथ लड़कियों ने आयोग को बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर उनको दिल्ली लाया गया था लेकिन तस्कर उन्हें होटल ओमेक्स में ले आए जहां उनको इंतजार करने के लिए कहा गया। इन लड़कियों में कुछ के पासपोर्ट तस्कर अपने पास रख लिए थे। इसके बाद उनको कई दिनों तक होटल में ही इंतजार करना पड़ा जिसके बाद वो काफी परेशान हो गईं और वापस जाना चाह रही थी।

दिल्ली से खाड़ी भेजी जाती लड़कियां

दिल्ली से खाड़ी भेजी जाती लड़कियां

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जय हिंद ने कहा कि इन सभी लड़कियों को इराक और कुवैत में काम दिलाने के बहाने तस्करी करके खाड़ी देस भेजने की प्लानिंग चल रही थी। स्वाति जय हिंद ने कहा कि यह दुख की बात है कि खाड़ी देश के लिए दिल्ली के जरिए ये लड़कियों को खाड़ी देश भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो इस संबंध में गृह मंत्रालय और नेपाल सरकार से ऐसे क्राइम को खत्म करने का अनुरोध की हैं।

पहले छुड़ाई गईं थी 39 नेपाली लड़कियां

पहले छुड़ाई गईं थी 39 नेपाली लड़कियां

बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब पहाड़गंज इलाके से नेपाली लड़कियों को छुड़ाया गया है। इससे पहले अगस्त महीने में दिल्ली महिला आयोग ने आधी रात को छापा मारकर एक होटल से 39 नेपाली लड़कियों को रेस्क्यू किया था। इन लड़कियों को भी देश से बाहर भेजने की तैयारी चल रही थी। लेकिन बाहर भेजने से पहले ही महिला आयोग ने लड़कियों को होटल से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+