दिल्ली महिला आयोग ने 15 साल की जिस लड़की को छुड़ाया, रुला देगी उसकी आपबीती

दिल्ली महिला आयोग ने छुड़ाई 15 साल की लड़की, सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर दिल्ली महिला आयोग की छापेमारी लगातार जारी है। बुधवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी टीम के साथ बुराड़ी इलाके में चल रहे एक स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। यहां तहखानों के अंदर लड़कियों को छिपाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। मौके से देह व्यापार का मेन्यू कार्ड और बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। इसके बाद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के बवाना इलाके में एक 15 साल की लड़की को वेश्यावृत्ति के चंगुल से छुड़ाया। इस लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर देह व्यापार के दलदल में धकेला गया था। मामले में और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

पीड़िता के साथ चार लोगों ने किया बलात्कार

पीड़िता के साथ चार लोगों ने किया बलात्कार

'टीवी 9' की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित लड़की के मां-बाप का निधन हो चुका है और वो अपनी एक मासी के पास अपने छोटे भाई के साथ रहती थी। इस दौरान उसकी एक दोस्त ने अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर उसे लक्ष्मी नाम की एक महिला से मिलवाया। लक्ष्मी पीड़िता को अपने घर ले गई और मेकअप वगैरह कराने के बाद उसे पास की एक फैक्ट्री में लेकर गई, जहां और भी लड़कियां मौजूद थी। इस फैक्ट्री में लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता था। लक्ष्मी गरीब घरों की लड़कियों को अपना शिकार बनाती थी और ग्राहकों से हर लड़की के 300 रुपए लेती थी। पीड़ित लड़की ने जब इस धंधे में उतरने से मना किया तो उसे अगवा कर उसके साथ चार लोगों ने बलात्कार किया।

बेरहमी से पीटा गया, सिगरेट से जलाया गया

बेरहमी से पीटा गया, सिगरेट से जलाया गया

पीड़ित लड़की को इस धंधे में उतरने को मजबूर करने के लिए बेरहमी से पीटा गया और सिगरेट से भी जलाया गया। बीते 10 सितंबर को 65 साल के एक शख्स ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पीड़िता की मासी को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने दिल्ली महिला आयोग से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली महिला आयोग की टीम ने मामले को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, और पीड़िता को छुड़ाया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद फिलहाल शेल्टर होम भेज दिया गया है। वहीं, मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

'अभी तक अपराधी अरेस्ट नही'

'अभी तक अपराधी अरेस्ट नही'

स्वाति मालीवाल ने इस लड़की को मुक्त कराए जाने के बाद ट्वीट करते हुए बताया, 'दिल्ली महिला आयोग ने बवाना से 15 साल की अनाथ बच्ची बचाई। लक्ष्मी नामक महिला ने उसे और अन्य को वेश्यावृत्ति में धकेला। बच्ची को चार आदमियों ने गैंगरेप कर बहुत मारा और सिगरेट से जलाया। लड़की की मासी ने दिल्ली महिला आयोग को बताया। हमने तुरंत उसको बचाकर एफआईआर कराई, पर अभी तक अपराधी अरेस्ट नही हुए। पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।'

बुराड़ी में सेक्स रैकेट को भंडाफोड़

बुराड़ी में सेक्स रैकेट को भंडाफोड़

आपको बता दें कि इससे पहले स्वाति मालीवाल और उनकी टीम ने दिल्ली के बुराड़ी इलाके में छापा मारकर स्पा सेंटर के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान कई लड़कियों को मुक्त कराया गया। स्वाति मालीवाल ने छापेमारी का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'बुराड़ी के स्पा की कंप्लेंट मिली। हाईफाई सिस्टम से सेक्स रैकेट चलाते हैं। वेबसाइट पर लड़की की फोटो और रेट डालते हैं। नीचे फ्लोर पर बटन से तहखानों के दरवाजे खुलते हैं। लड़की के 'मेन्यू कार्ड' बना रखे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ भांडाफोड़ किया। बदलाव करके रहेंगे।'

तहखानों में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

तहखानों में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

एक अन्य ट्वीट में स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'दिल्ली महिला आयोग में लगातार स्पा के खिलाफ कंप्लेंट आ रही हैं। हैरान थी वेबसाइट पर लड़कियों के फोटो और रेट देखकर। क्राइम ब्रांच का शुक्रिया। तुरंत उन्होंने हमारी मदद की और इस घटिया रैकट को पकड़वाया। धड़ल्ले से लोग स्पा चला रहे हैं। बेटियों की नुमाइश करने वालों को सख्त सजा होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ दिल्ली महिला आयोग ने बुराड़ी में बड़े सेक्स रैकट का भांडाफोड़ किया। ‘18प्लस ब्यूटी टेंपल' स्पा में तहखाने थे। चार लड़की निकाली जो तीन कस्टमर के साथ थी। मौके से कॉन्डम और मेन्यू कार्ड मिले, जिनमें हर पॉजिशन में सेक्स का रेट था। लड़कियों को भी स्क्रीन पर रेट संग दिखाते थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+