'वो बलात्कारी-हत्यारा है, राम रहीम की पैरोल वापस लें', स्वाति मालीवाल ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना
बलात्कारी-हत्यारा है, राम रहीम की पैरोल वापस लें', स्वाति मालीवाल ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना
Swati Maliwal On Gurmeet Ram Rahim parole: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल देने के लिए हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। गुरमीत राम रहीम सिंह बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल की सजा काट रहा है। फिलहाल वो 40 दिनों की पैरोल पर बाहर है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, "राम रहीम एक बलात्कारी और हत्यारा है। उसे अदालत द्वारा आजीवन कारावास दिया गया है लेकिन हरियाणा सरकार उसे जब चाहे पैरोल देती है। वह 'सत्संग' आयोजित कर रहा है और हरियाणा सरकार के डिप्टी स्पीकर और मेयर इन कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।''

हालांकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि डेरा प्रमुख को दी गई पैरोल में उनकी "कोई भूमिका नहीं" है। उन्होंने आगे दावा किया कि उनके सत्संग में शामिल होने वाले नेता राम रहीम के अच्छे भक्त थे। मालीवाल ने आगे हरियाणा सरकार से राम रहीम की पैरोल रद्द करने और उसे जेल की सजा देने की अपील की।
राम रहीम सिंह ने 19 अक्टूबर को एक आभासी 'सत्संग' का आयोजन किया था, जिसमें करनाल के मेयर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं सहित कई राजनीतिक नेताओं ने हिस्सा ने लिया था। जिसको लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है। डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम हाल ही में सुनारिया जेल से 40 दिन के पैरोल पर रिहा हुआ है।
Recommended Video

हरियाणा में 3 नवंबर को आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल देने के फैसले से कोहराम मच गया है। राम रहीम को 17 जून को एक महीने के लिए पैरोल दी गई थी। वह 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है, जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications