Coronavirus: इन शर्तों के साथ भारत बायोटेक को मिला वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल का लाइसेंस
नई दिल्ली। डीसीजीआई ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है। शर्तों में कहा गया है कि वैक्सीन का इस्तेमाल केवल इमरजेंसी मामलों में होगा। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि कंपनी को वैक्सीन से जुड़ी पूरी जानकारी वेबसाइट के जरिए देनी होगी। कंपनी को वैक्सीन के एफीकेसी और इम्यूनोजेनिसिटी का डाटा भी वेबसाइट पर दिखाना होगा। इसके अलावा यह डाटा डीसीजीआई (DCGI) को भी जमा करना पड़ेगा। फेस 1, फेस 2 और फेस 3 का जो क्लिनिक ट्रायल चल रहा है उसका भी डाटा अपडेट करना होगा।













Click it and Unblock the Notifications