उल्टा पड़ा दांव, नसीमुद्दीन और सतीश मिश्रा के खिलाफ 'FIR'
दयाशंकर...दयाशंकर और दयाशंकर। दरअसल अब ये नाम लोगों की जुबानों पर चढ़ा हुआ है। और वजह है मायावती पर की गई विवादित टिप्पणी। लेकिन बयान के विरोध में विशालकाय प्रदर्शन हुआ।
'नसीम अंकल, बताईये मुझे कहां आना है आपके पास पेश होने के लिए'

प्रदर्शन में नारीत्व को कठघरे में खड़ा कर बारी-बारी से उसे आरोपी साबित किया गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की कि दयाशंकर की मां, बहन, बेटी को पेश करो। जिसके बाद दयाशंकर के परिवारवाले आहत हैं। माना जा रहा था कि दयाशंकर के इस बयान के बाद बसपा सुप्रीमों को काफी फायदा पहुंचा है। लेकिन अब मामला उल्टा होता नजर आ रहा है।
खुद ब खुद मुश्किलों में फंस गई बसपा
दयाशंकर की मां त्रेता सिंह ने लखनऊ स्थित हजरतगंज कोतवाली में बसपा कार्यकताओं व नसीमुद्दीन सिद्दीकी और सतीश चन्द्र मिश्रा के खिलाफ 504, 506, और 509 की धाराओ के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई है। त्रेता सिंह के वकील दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अभद्र टिप्पणियों के विरोध में मां त्रेता सिंह ने तहरीर दी है।

भाजपा के एक खेमे ने भी खोला मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही भाजपा से निलंबित किए गए दयाशंकर का पक्ष लेते हुए उनका साथ देने की बात भी की।

माया को स्वाति सिंह की चेतावनी
दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने कहा कि लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर बेटी को लेकर लगाए गए अभद्र नारे से उनका मानसिक उत्पीड़न हुआ है। पत के खिलाफ मायावती पर गलत कमेंट कहने पर जो कानूनी कार्रवाई होगी वह उन्हें मंजूर है। मगर हजरतगंज चौराहे पर बेटी को लेकर जो अपशब्द बोले गए हैं, उस पर बसपा के नेता कानूनी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। हम जल्द ही अदालत की शरण लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications