चिराग ने तेजस्वी को दी जन्मदिन की बधाई, जवाब आया-शुक्रिया भाई

नई दिल्ली। बिहार में मतगणना से एक दिन पहले, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव को चिराग पासवान की ओर से जन्मदिन की बधाई दी। वे हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जबरदस्त कैंपने चलाते दिखे थे। जिसके बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर जरूर शुरू हो गया। इस मौके पर उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। उन्हें जन्मदिन पर देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने बधाई दी है।

day before the counting of votes in Bihar Chirag Paswans Birthday Wish For Tejashwi Yadav

Recommended Video

      Bihar Exit Poll : Tejashwi Yadav का आज जन्मजिन,क्या बिहार की जनता कल देगी तोहफा ? | वनइंडिया हिंदी

      चिराग पासवान ने तेजस्वी को ट्वीट करके बधाई दिया है। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने मे कामयाब रहें। आज आप का जन्मदिन है भगवान के दर्शन और आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो। तेजस्वी ने चिराग पासवान के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा कि, शुक्रिया भाई....। सियासी जानकार उसके कई मायने निकाल रहे हैं। वैसे भी देखा गया है कि बिहार चुनाव के दौरान भी चिराग पासवान ने सीधे तौर पर तेजस्वी को निशाने पर नहीं लिया।

      इससे राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और एक उज्ज्वल भविष्य का शुभाशीष! राहुल गांधी को जवाब में भी तेजस्वी यादव ने लिखा, हार्दिक धन्यवाद आदरणीय राहुल जी। राजबब्बर, उपेंद्र कुशवाहा समेत कई अन्य हस्तियों ने भी तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भावी मुख्यमंत्री बताया था।

      वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने तेजस्वी को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है और गिफ्ट में उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया है। तेजस्वी यादव का जन्मदिन 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के एक दिन पहले पड़ा है। एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार, बिहार में इस बार राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन की सरकार बन सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+