डीएमके की बैठक में बोले स्टालिन, पिता के पदचिन्हों पर चलूंगा, सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी
चेन्नई। डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि के निधन के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मंगलवार को पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वो अपने पिता के पदचिन्हों का अनुसरण करेंगे, साथ ही सभी बाधाओं को भी दूर करेंगे। स्टालिन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके समर्थन का आश्वासन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि करुणानिधि के बिना कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित करना अविश्वसनीय है। जहां एक ओर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना नेता खोया है, वहीं दूसरी ओर मैंने अपना मेंटर और पिता खोया है।

डीएमके नेताओं की अहम बैठक को संबोधित करते हुए एमके स्टालिन ने कहा कि हम सबको एक होकर डीएमके को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने की जरूरत है। मेरा सपना है कि कलैग्नर की सरकार बनाने के सपने को पूरा करना है। इस कठिन समय में हम सभी को एक-दूसरे के साथ रहने की जरूरत है। मरीना बीच पर करुणानिधि की समाधि से जुड़े मामले पर स्टालिन ने कहा कि मैं इस जीत का श्रेय अपने वकीलों को देता हूं।
बता दें कि करूणानिधि का निधन 7 अगस्त को कावेरी अस्पताल में हुआ था। उनके निधन को एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि परिवार में करुणानिधि की विरासत को लेकर झगड़ा शुरू हो गया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से निष्कासित करुणानिधि के बड़े बेटे एमके अलागिरी ने उनकी विरासत पर अपना दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि उनके सभी रिश्तेदार, पिता के समर्थक और सभी सहयोगी उनके साथ हैं। अलागिरी का ये बयान डीएमके कार्यकारी समिति की बैठक से ठीक पहले आया था।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications