गुटखा केस: दाऊद इब्राहिम के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट

नई दिल्‍ली। डी कंपनी का मालिक और भारत का मोस्‍टवांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरु हो गई है। सीबीआई ने दाऊद के गुटखा कारोबार को लेकर पाकिस्‍तान, यूएई और ब्रिटेन से अदालत के माध्यम से जानकारी मांगी है।

Dawood running gutkha business in Pakistan with Indian tycoons' help

दाऊद का यह धंधा उसका भाई अनीस इब्राहिम चलाता है। सीबीआई ने दाऊद इब्राहिम और अनीस इब्राहिम पर गुटखा कारोबार करने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया है। इन दोनों के अलावा सीबीआई ने गोवा पान मसाला के मालिक जेएम जोशी और मानिकचंद गुटखा के प्रमुख आरएल धारीवाल के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया है।

गौर करने वाली बात है कि पुणे के गुटखा किंग धारीवाल और जोशी पर दाऊद को अवैध तरीके से कराची में दाऊद की गुटखा फैक्ट्री लगवाने का केस चल रहा है। मुस्तफा कबीरा की शिकायत पर इस मामले की जांच की गई थी।

क्‍या है गुटखा केस?

आरोप पत्र के मुताबिक साल 2002 में फरवरी-मई माह के दौरान मुस्‍तफा से संपर्क किया गया था कि वह गुटखा पाउच पैकेजिंग मशीन खरीदे और उन्हें अनीस के अन्य सहयोगियों के माध्यम से कराची में उसके पास भेजे।

जांच के दैरान गोवा गुटखा के जोशी और मानिकचंद गुटखा के धारीवाल की कथित संलिप्तता भी सामने आई थी। जोशी ने दाऊद को गुटखा बनाने का फार्मूला मुहैया कराया। इतना ही नहीं जोशी ने अनीस इब्राहिम के साथ साजिश रची और अपने कर्मचारियों को अगवा करवा कर पाकिस्तान तक पहुंचवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+