कार का ऑफर देने पर कपिल ने दाऊद को डांटकर भगाया था, कहा था चल निकल बाहर

दाऊइ इब्राहिम ने कहा था कि अगर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया तो वह हरेक टीम मेंबर को कार गिफ्ट करेगा। हालांकि कपिल देव ने दाऊद के इस ऑफर को ठुकरा दिया था और उसे डांटकर भगा दिया था। और तो और भारतीय टीम ने यह मैच जीत भी लिया था। हिंदी समाचार चैनल जी न्यूज ने यह खबर दी है। चैनल के मुताबिक वेंगसरकर ने बताया कि दाऊद ड्रेसिंग रूम में पहुंच गया था। उस समय कपिल मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
ड्रेसिंग रूम में दाऊद को एक बिजनेसमैन बताया गया। उसने ऑफर दिया कि अगर शारजाह में होने वाले मैच में टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो वह टीम के हर खिलाड़ी को एक-एक कार गिफ्ट करेगा। सबसे खास बात ये है कि कपिल देव ने दाऊद से पूछा कि तुम हो कौन और दाऊद को डांटकर (कपिल ने कहा था चल निकल बाहर यहां से) भगा दिया था। दिलीप ने कहा कि इस मसले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने कहा था कि इससे (गाड़ी का ऑफर ठुकराने ) कपिल को नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications