दाऊद की बीवी संभाल रही है उसके जुर्म का कारोबार, गुर्गे से बातचीत का टेप आया सामने
नई दिल्ली। 1993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम पाक में बैठकर अपने गुर्गों को हुक्म देता है, ये बात कई बार सामने आई है लेकिन अब खुलासा हुआ कि उसकी बीवी भी इसके जुर्म के धंधे में हिस्सेदार है। एक ऑडियो टेप में अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद की बीवी महजबीं उसके गुर्गों से बात करती सुनी जा सकती है। न्यूज चैनल आजतक ने ये ऑडियो टेप होने की बात कही है।

संगीतकार नदीम सैफी के बारे में बातचीत
संगीतकार नदीम सैफी के बारे में बातचीत
आजतक को जो दाऊद का ऑडियो टेप मिला है, जिसमें वो अपने गुर्गे से संगीतकार नदीम सैफी के बारे में कोडवर्ड में बातचीत कर रहा है।
जावेद चुटानी (दाऊद का गुर्गा)- सलाम वालेकुम
दाऊद- वालेकुम सलाम
चुटानी- जी हुजुर
दाऊद- जनाब सो गए थे क्या
चुटानी- अरे सर, इधर को बंधुआ है सर, ना नींद आती है, खुदा की कसम क्या शहर है ये तो
दाऊद- अच्छा
चुटानी- हां सर, यहां तो अपना काम नहीं है इधर. 2 दिन में अपन तो थक गए. कल आ जाऊंगा रात को वापस सोच रहा हूं।
दाऊद- अच्छा
चुटानी- जी सर
दाऊद- पंगा नहीं लेना तेरे को
चुटानी- हां सर...हा हा हा हा...सर पंगा तो लेना है ना सर....वो तो मैं तैयार हूं पंगा लेने को, कोई दे।
दाऊद- ये ले बात कर.....(दाऊद अपनी वाइफ महजबीं को फोन दे देता है

दाऊद की बीवी से बातचीत
दाऊद की बीवी से बातचीत
महजबीं- असलाम वालेकुम
चुटानी- क्या हाल है...सब खैरियत है.
महजबीं- जी, अल्लाह का शुक्र है...आप कैसे हैं.
चुटानी- सब अल्लाह का करम है...क्या हुकुम है.
महजबीं- आं.....(हंसते हुए...)
चुटानी- फिकर नहीं फिकर नहीं...आप फिकर ना करें बोलें।
महजबीं- अभी आंखें दिखाते हैं मुझे
चुटानी- अरे आप छोड़ों ना, मेरे से बात करो उनकी तरफ देखो ही मत
महजबीं- अच्छा ठीक है, उनको देखे बगैर एक दम से बोलती हूं...ठीक है तो कल मैं आपको बताऊंगी आपने एक पर्स लेना है।
चुटानी- ठीक है...मुझे बता दीजिएगा...आप कल के दिन में पक्का दोपहर तक 12-1-2 बजे तक बता देना आप. हो सकता है मैं रात तक वापस आ जाऊं।
महजबीं- मैं आपके वहां पर मोबाइल पर मैं एसएमएस डाल दूंगी...शनल का है.
चुटानी- ठीक
महजबीं- शनल के शो रुम में जाइएगा, शनल का ब्रांड है...शनल के नाम से ही उनका शो रुम है...वो कहां पे है...मैं वो आपको कल बता देती हूं...अच्छा हेलो.
चुटानी- क्या क्या बोल रहे हैं...
महजबीं- तारीक को बता देना...तारीक भाई हैं ना...उनको मालूम है बैग भी कौन सा है शाप भी कौन सा है....सबकुछ मालूम है.
चुटानी- आप छोड़ दो मैं जानू मेरा काम जाने.
महजबीं- उनसे बोलियाएगा वो जो शनल का ब्लैक वाला बैग मैंने रखवाया है.
चुटानी- बेफिकर रहिए.
महजबीं- मतलब रखवाया नहीं है बोल रहे थे कि आ रहा है, आ जाएगा, कुछ दिनों में तो मेरे ख्याल से आ गया होगा.
चुटानी- मैं सुबह पता करके बता दूंगा आपको, आप फिकर नहीं करो
महजबीं- ठीक है।

लंबे समय से होती रही है दाऊद को भारत लाने की कोशिश
गौरतलब है कि 1993 को मुंबई में सीरियल ब्लास्ट में करीब 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन धमाकों का मास्टममाइंड दाऊद इब्राहिम था। तभी से भारत सरकार इस मोस्टवाटेंड आतंकवादी की तलाश कर रही है, लेकिन भारत को अब तक सफलता नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications