दाऊद के बेटे को नहीं रास आया अंडरवर्ल्ड, हाफिज बनकर कराची में कर रहा ये काम

Recommended Video

      Dawood Ibrahim का बेटा Karachi में बना मौलाना | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। कुछ महीने पहले गिरफ्तार किए गए दाऊद इब्राहिम के भाई इकबााल कासकर ने मुंबई पुलिस के सामने दाऊद और उसके परिवार को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। इसमें सबसे खास दाऊद के बेटे मोईन को लेकर है। उसने बताया है कि मोईन बेहद धार्मिक है, वो कुरान को हिफ्ज (जुबानी याद करना) कर चुका है। मोऊन कराची की एक मस्जिद में अपनी सेवाएं दे रहा है। मुंबई पुलिस ने कासकर से पूछताछ के बाद ये खुलासे किए हैं।

      दाऊद के काले कामों से दूर है मोईन

      दाऊद के काले कामों से दूर है मोईन

      1993 के मुंबई बम धमाकों का साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम का एक बेटा मौलाना बन चुका है। वह कराची में रहकर मस्जिद में धार्मिक उपदेश भी देता है। दाऊद के भाई इकबाल कासकर का कहना है कि उसने खुद को अपने पिता के अंडरवर्ल्ड से जुड़े कामों और दूसरे बिजनेस से दूर रखा है। इतना ही नहीं वह दाऊद से भी दूरी बनाकर रखता है। इकबाल कासकर को 18 सितंबर को कासकर को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ठाणे पुलिस ने 1,643 पन्नों का आरोप पत्र कासकर के खिलाफ दाखिल किया है।

      कराची में ही है रहता है दाऊद

      कराची में ही है रहता है दाऊद

      कासकर ने बताया कि मोइन बचपन से ही धार्मिक मिजाज का है। उसने धार्मिक शिक्षा ली फिर खुद भी बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने लगा। इकबाल ने बताया कि उसकी फैमिली दुबई में रहती है तो दाऊद की पाकिस्तान में रह रहा है। दाऊद की दो बेटी हैं। उसकी एक बेटी की शादी पाक क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे से तो एक की शादी अमेरिकी नागरिक से हुई है।

      भारत को है दाऊद इब्राहिम की तलाश

      भारत को है दाऊद इब्राहिम की तलाश

      दाऊद इब्राहिम को 1993 को मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड माना जाता है। इन ब्लास्ट में में करीब 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम भारत में मोस्ट वांटेड है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+