दिवाली से पहले छोटा राजन को खत्‍म करने की छोटा शकील ने खायी थी कसम

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद डी कंपनी बौखला गई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि डी कंपनी छोटा राजन को अपने हाथों मौत के घाट उतारना चाहता था। मुंबई पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक छोटा शकील ने इंडोनेशिया में खुद को कानून के हवाले इस लिए कर दिया क्‍योंकि दाऊद का दाहिना हाथ कहे जाने वाले छोटा शकील ने उसे दिवाली से पहले खत्‍म करने की कसम खा ली थी।

हालांकि छोटा राजन ने खुद गिरफ्तारी देने की बात से इंकार किया है और कहा है कि वो दाऊद से नहीं डरता। वहीं चर्चा ये भी है कि छोटा राजन की दोनों किडनी खराब हो चुकी है और कुछ साल पहले ही उसकी बाईपास सर्जरी हुई थी। इसके चलते उसकी तबियत अकसर खराब रहती है। ऐसे में उसका डी कंपनी (खासकर छोटा शकील) से बच कर भाग पाना मुश्किल हो रहा था और उसने सरेंडर कर दिया।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, 1993 में दाऊद गैंग से अलग होने के बाद से ही छोटा राजन लगातार भागता रहा है। छोटा शकील के हाथों मारे जाने का डर व किडनी फेल होने सहित कई गंभीर बीमारियों का शिकार होने के बाद आखिर डॉन ने 'घर वापसी' का रास्ता चुनना ही सबसे सुरक्षित समझा। बता दें कि 1993 के बाद से ही राजन को जान से मारने के लिए दाऊद लगातार उसका पीछा करता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+